फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संग्राम, भाजपा देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन, बिना शर्त माफी की मांग

Mon, 26 Oct 2026 11:23 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2026 11:23 AM IST
खास बातें

LIVE: पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से ही भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर है और उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, भाजपा ने आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का एलान किया। विरोध प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट के लिए पढ़े ये लाइव...

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge controversial statement BJP protests LIVE remarks on PM Modi father
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:22 AM, 26-Oct-2026

'यह कांग्रेस पार्टी का वैचारिक दिवालियापन'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता-पिता को लेकर बार-बार अभद्र, घटिया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी के वैचारिक दिवालियापन और हताशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जनता इस तरह की अशिष्ट और आपत्तिजनक बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय सरावगी ने बताया कि बीजेपी ने आज देशभर में सभी राज्यों के पार्टी मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिहार बीजेपी भी खरगे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
11:21 AM, 26-Oct-2026

खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा पटना महानगर इकाई ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। प्रदर्शन का उद्देश्य कांग्रेस अध्यक्ष की कथित टिप्पणी का विरोध करना और प्रधानमंत्री मोदी के परिवार के प्रति सम्मान की मांग करना था।

विज्ञापन
11:17 AM, 26-Oct-2026

'सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी'

इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सभ्यता की जननी है, ऐसे में बिहार की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर।
11:15 AM, 26-Oct-2026

'खरगे की टिप्पणी उनकी हताशा का नतीजा'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि यह खरगे की हताशा का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का बॉस राहुल गांधी हो, उसका हताश होना स्वाभाविक है। राजनीति का ध्यान वास्तविक मुद्दों पर होना चाहिए और ‘राष्ट्र प्रथम’ हर राजनेता की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्यवश देश में विपक्ष राष्ट्रविरोधी और धर्मविरोधी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता विपक्ष को नकार देती है, तो उसके नेता इस तरह की अभद्र भाषा का सहारा लेने लगते हैं।

11:10 AM, 26-Oct-2026

'खरगे और राहुल गांधी की टिप्पणियां भारतीय संस्कृति के खिलाफ'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि खरगे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूज्य माता-पिता के बारे में जिस तरह की टिप्पणियां की हैं, वे भारत की संस्कृति, मूल्यों और ‘भारत माता’ की भावना के विपरीत हैं। देश की जनता इस तरह की टिप्पणियों को कभी स्वीकार नहीं करेगी और कांग्रेस नेताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

10:57 AM, 26-Oct-2026

'खरगे की टिप्पणी कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है'

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री डॉ. पंकज राजेश भोयर ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि खरगे जैसे कद के नेता द्वारा इस तरह की टिप्पणी किया जाना कांग्रेस के भीतर पनप रही संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं है, उसके बारे में इस तरह की टिप्पणी करने की हम सभी कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 26-Oct-2026

'कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री का अपमान करना उचित नहीं'

नागपुर में मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि खरगे एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं, जो करीब 60 वर्षों तक सत्ता में रही है। ऐसे में इतने बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष का प्रधानमंत्री का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि खरगे को इस तरह की टिप्पणियां करने की आदत हो गई है, जो बिल्कुल सही नहीं है। आठवले ने खरगे के बयान को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी प्रधानमंत्री का गंभीर अपमान है और किसी भी जिम्मेदार राजनीतिक नेता को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
10:47 AM, 26-Oct-2026

'खरगे के बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार'

पटना में मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार के लोग अपनी संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करते हैं, लेकिन खरगे ने इसी बिहार की धरती पर आकर देश के प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं और यह बात पूरी तरह स्पष्ट होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले उनका पूरा ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने या खत्म करने पर केंद्रित था, लेकिन अब वे हिंदुत्व और सनातन परंपरा को समाप्त करने की कोशिश में जुटे हैं। मनोज तिवारी ने दिल्ली के दुकानदारों और निवासियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी का असली एजेंडा अब सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अराजकता फैलाकर, दंगे और टकराव भड़काकर सरकार गिराने की बात करना देश को स्वीकार नहीं होगा। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि सरकार वोटों के माध्यम से बनती है और उन्हें जनता का दिल जीतने का प्रयास करना चाहिए।
10:37 AM, 26-Oct-2026

'मानसिक संतुलन खो बैठे हैं खरगे'

अंबेडकर नगर में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और एनडीए में शामिल सुभासपा के नेता ओपी राजभर ने कहा कि खरगे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है, जिसके कारण कांग्रेस के कार्यक्रमों में कुर्सियां खाली रह जाती हैं। राजभर के मुताबिक, खाली कुर्सियों को देखकर खरगे परेशान और चिड़चिड़े हो रहे हैं तथा सोच रहे हैं कि कार्यक्रम में आने वाले लोग कहां चले गए। उन्होंने खरगे के विवादित बयानों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि खरगे को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि उनसे गलत बयान दिया गया है।
 
10:35 AM, 26-Oct-2026

खरगे के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खरगे का यह व्यवहार कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और उनके डीएनए में समाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे का यह व्यवहार एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि राहुल गांधी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते और खड़गे से माफी मांगने की मांग नहीं करते, तो भाजपा देश की जनता के सामने कांग्रेस की हताशा को उजागर करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने अंत की ओर बढ़ रही है और पार्टी के खिलाफ उनका विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक खरगे इस्तीफा नहीं देते, माफी नहीं मांगते और राहुल गांधी व सोनिया गांधी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ते।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed