{"_id":"6a778e1e82e514db750d37a2","slug":"aaj-ke-din-9-august-2026-har-ghar-tiranga-campaign-jharkhand-paper-leak-students-protest-news-and-updatesaaj-k-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: देशभर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ तेज होगा छात्र आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: देशभर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ तेज होगा छात्र आंदोलन
Sun, 09 Aug 2026 05:44 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
आज के दिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 9 अगस्त 2026 को श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज का दिन देशभर में कई अहम गतिविधियों, राजनीतिक घटनाक्रमों और सांस्कृतिक महोत्सवों का गवाह बनने जा रहा है। खेल के मैदान से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा और धार्मिक स्थलों तक आज कई अहम कार्यक्रम तय हैं।
1. अमरनाथ यात्रा मौसम और ट्रैक मरम्मत के चलते स्थगित
भारी बारिश, ट्रैक के रखरखाव की आवश्यकता और मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर 9 अगस्त से अमरनाथ यात्रा को दोनों मार्गों- पहलगाम और बालटाल से स्थगित कर दिया गया है। अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से संवेदनशील हिस्सों पर ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, हालांकि पारंपरिक छड़ी मुबारक रस्म अपने निर्धारित समय पर ही पूरी होगी।
2. पश्चिम बंगाल में आपातकाल के बंदियों का राजकीय सम्मान
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 9 अगस्त को पहली बार पश्चिम बंगाल लोकतंत्र सेनानी सम्मान प्रदान करेंगे। राज्य सचिवालय में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए लगभग 325 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

3. दिल्ली के इंडिया गेट पर गूंजेगी वायुसेना की राष्ट्रभक्ति धुन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना का बैंड 9 अगस्त की शाम को दिल्ली के इंडिया गेट परिसर स्थित परम योद्धा स्थल पर अपनी प्रस्तुति देगा। इस 32 एयरमैन और 8 अग्निवीरवायु (जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं) वाले बैंड का नेतृत्व मास्टर वारंट ऑफिसर ए. श्रीहरि करेंगे।
4. देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज; जयपुर में निकलेगी भव्य रैली
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा घोषित हर घर तिरंगा 2026 राष्ट्रीय अभियान की औपचारिक शुरुआत 9 अगस्त से होने जा रही है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में राज्य स्तरीय तिरंगा रैली का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही पूरे राज्य में वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी आयोजित किया जाएगा।
5. झारखंड में छात्र आंदोलन तेज: जयराम महतो का निर्जला अनशन और सरकार से वार्ता
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा आंदोलन और उग्र हो गया है। आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में जेएलकेएम प्रमुख और विधायक जयराम महतो 9 अगस्त सुबह 6 बजे से रांची के पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे। वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तीसरे दौर की अहम वार्ता भी रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

6. रांची के मोरहाबादी मैदान में सजेगा झारखंड आदिवासी महोत्सव
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पारंपरिक जनजातीय लोकनृत्य, फैशन शो, खान-पान और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
7. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद
मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र स्थित जुल्हेंदी चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद किया जाएगा। पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 13 अखाड़ों के साधु-संतों के शामिल होने की उम्मीद है और इसी दिन से मंदिर निर्माण के लिए भरतपुर से मंगाए गए विशेष गुलाबी पत्थरों को तराशने का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इस कारसेवा के टलने की भी बात कही गई है।

8. दिल्ली मेट्रो में 9 अगस्त से सुरक्षा बेहद सख्त
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में 9 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक सुरक्षा जांच को बेहद कड़ा कर दिया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से सभी स्टेशनों पर सघन जांच की जाएगी। इसके चलते स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं, जिसके कारण डीएमआरसी ने यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी है।
9. उपराष्ट्रपति का अंडमान दौरा संपन्न
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर आए उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन 9 अगस्त की शाम को श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर) से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

श्रीलंका के भारत के अभ्यास मैच का तीसरा दिन
श्रीलंका के पहली पारी के 363/8 (घोषित) रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अभ्यास मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवरों में 6 विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रनों के अलावा, केएल राहुल ने उनके साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की अहम साझेदारी की।