फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report Who Are India Richest and Poorest Chief Ministers Full List of CM Assets Revealed

ADR Report: कौन हैं भारत के सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री? रिपोर्ट में सामने आई पूरी तस्वीर

Thu, 30 Jul 2026 04:59 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 30 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

ADR Report Reveals Data: देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति और आपराधिक मामलों का विश्लेषण सामने आया है। रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी देश के दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री बताए गए हैं, जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सबसे अमीर हैं। किन मुख्यमंत्रियों के पास सबसे ज्यादा और सबसे कम संपत्ति है, औसत संपत्ति कितनी है और कितनों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
ADR Report Who Are India Richest and Poorest Chief Ministers Full List of CM Assets Revealed
कितने मुख्यमंत्रियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति को लेकर एक नई तस्वीर सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी देश के दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सबसे अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। रिपोर्ट में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। उनके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का स्थान है। शुभेंदु अधिकारी ने अपनी कुल घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये बताई है। इसमें 24.57 लाख रुपये की चल संपत्ति और 61.30 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम आता है, जिनकी घोषित संपत्ति 1.03 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन

कौन हैं सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री?

रिपोर्ट में सबसे ऊपर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार हैं। उन्होंने 1,413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। रिपोर्ट के अनुसार, 31 में से चार मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी घोषित संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है। दूसरी ओर, सबसे कम संपत्ति जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास है, जिन्होंने 55.24 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 85.87 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी विवरण
सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला – 55.24 लाख रुपये
दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी – 85.87 लाख रुपये
तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – 1.03 करोड़ रुपये से अधिक
सबसे अमीर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार – 1,413 करोड़ रुपये से अधिक
सभी 31 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 118.07 करोड़ रुपये
100 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री 4
आपराधिक मामले घोषित करने वाले मुख्यमंत्री 14 (45%)
गंभीर आपराधिक मामले घोषित करने वाले मुख्यमंत्री 11 (35%)

मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति कितनी?

एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि देश के 31 मुख्यमंत्रियों की औसत घोषित संपत्ति 118.07 करोड़ रुपये है। यानी अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की संपत्ति रखते हैं। ऐसे में शुभेंदु अधिकारी की घोषित संपत्ति राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। रिपोर्ट चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथपत्रों के आधार पर तैयार की गई है।

कितने मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं?

रिपोर्ट में मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, 31 में से 14 मुख्यमंत्रियों यानी करीब 45 प्रतिशत ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 11 मुख्यमंत्री यानी लगभग 35 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है। ये सभी जानकारी संबंधित नेताओं के चुनावी हलफनामों पर आधारित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed