फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhijeet Dipke Demands Amit Shah Resignation Over Delhi Student Protest Crackdown Sparks Fresh Political Row

Abhijeet Dipke: छात्र आंदोलन पर फिर सियासत तेज, अभिजीत दीपके ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग क्यों उठाई?

Thu, 30 Jul 2026 04:31 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 30 Jul 2026 04:31 PM IST
सार

Abhijeet Dipke Demands Amit Shah's Resignation: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी  के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई, जांच एजेंसियों, बाबा रामदेव और किसानों के आंदोलन तक कई मुद्दों पर सवाल उठाए। आइए, विस्तार से जानते से जानते हैं कि उन्होंने कौन-कौन से आरोप लगाए?
 

विज्ञापन
Abhijeet Dipke Demands Amit Shah Resignation Over Delhi Student Protest Crackdown Sparks Fresh Political Row
दीपके ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग क्यों उठाई? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश गृह मंत्री की ओर से ही आया होगा। साथ ही उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन

सीबीआई और जांच एजेंसियों पर क्या बोले दीपके?

छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ एक महीने से अधिक समय तक चला उनका आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक था। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपके ने कहा कि देश की बड़ी संस्थाओं का दायित्व लोकतंत्र को मजबूत करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी जैसे दलों को तोड़ने के लिए किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भगवा जर्सी पर बवाल: 'आज हॉकी, कल सेना की वर्दी भी हो सकती है', विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

क्या छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश अमित शाह ने दिया था?

दीपके ने दावा किया कि 20 जुलाई को छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश अमित शाह के अलावा कोई और नहीं दे सकता था। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से अमित शाह के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि यह आरोप लगाया जा रहा है कि सीजेपी को विदेश से फंडिंग मिल रही है या आंदोलन बाहर से संचालित हो रहा है, तो यह भी गृह मंत्री की विफलता मानी जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि ऐसा सच है, तो फिर अमित शाह किस तरह के 'चाणक्य' हैं।

नए शिक्षा मंत्री और बाबा रामदेव पर क्या बोले दीपके?

  • दीपके ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति की भी आलोचना की। उन्होंने उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि यदि देश का शिक्षा मंत्री दुष्कर्म के दोषियों की सराहना करता है, तो इससे गलत संदेश जाता है।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों और दुष्कर्म के दोषियों का समर्थन करती है। वहीं, बाबा रामदेव के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि जेनरेशन-जी ने भारत की संस्कृति को बदनाम किया है।
  • दीपके ने कहा कि बाबा रामदेव को अपनी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संस्कृति को बदनाम करना है, तो उन्होंने ऐसा किया है।

दिल्ली पुलिस पर दीपके ने कौन से आरोप लगाए?

दीपके ने आरोप लगाया कि 19 और 20 जुलाई की सुबह दिल्ली पुलिस आंदोलन स्थल के पास पत्थरों से भरे ट्रक लेकर आई थी। उन्होंने दावा किया कि एक क्षतिग्रस्त वैन भी वहां खड़ी की गई थी। उनका आरोप है कि यह सब छात्रों पर पथराव का आरोप लगाने की पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने संबंधित डीसीपी से भी बात की थी। पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया कि ट्रक निर्माण स्थल का मलबा लेकर आए थे, लेकिन दीपके ने इस जवाब पर सवाल उठाया और इसे भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली पुलिस की कथित योजना बताया।

किसानों और पुलिस को लेकर क्या कहा?

दीपके ने कहा कि यदि भविष्य में किसानों को उनके संगठन के समर्थन की जरूरत होगी तो सीजेपी उनके साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से आते हैं और किसानों के बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से भी संविधान के अनुसार काम करने की अपील की। दीपके ने कहा कि पुलिस किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पुलिस संविधान के बजाय भाजपा के आदेश पर काम करेगी तो उसे 'खाकी पैंट' पहनकर भाजपा मुख्यालय के सामने खड़ा हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलनकारियों के कैमरे से पुलिस यदि डरती है, तो इसका मतलब है कि उसके मन में कुछ गलत चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed