पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Mumbai Press Club, Press Club of India has also demanded the release of Mohammad Zubair

Mohammed Zubair: फैक्ट चेकर जुबेर की रिहाई की मांग तेज, भाजपा ने बताया 'इकोसिस्टम' का भागीदार

Tue, 28 Jun 2022 06:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 28 Jun 2022 06:51 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मोहम्मद जुबेर के मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश में एक विशेष इकोसिस्टम तैयार किया गया है जिसमें गलत कार्य करने वाले लोग साथ खड़े हैं...

विज्ञापन
After Mumbai Press Club, Press Club of India has also demanded the release of Mohammad Zubair
मोहम्मद जुबैर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मोहम्मद जुबेर को रिहा करने की मांग बढ़ती जा रही है। मुंबई प्रेस क्लब के बाद दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी मोहम्मद जुबेर की रिहाई की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिन भारत जी7 देशों के साथ विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए आवाज बुलंद कर रहा था, उसी दिन देश के एक ऐसे पत्रकार को हिरासत में ले लिया गया जो लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता था। हालांकि, भाजपा ने जुबेर को एक खास 'इकोसिस्टम' का हिस्सा बताया है।

विज्ञापन

 

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी देश के लोकतंत्र के लिए बेहद आवश्यक विचार है, लेकिन जुबेर की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र विचारों के लिए दिखाई गई प्रतिबद्धता के विरुद्ध है। संगठन के मुताबिक जिस दौर में सूचनाओं का प्रवाह बहुत तेज है और इस कोशिश में बहुत कुछ गलत तथ्य भी लोगों के सामने परोसे जा रहे हैं, जुबेर खबरों की सच्चाई स्थापित करने का काम करते थे। सही सूचना के लिए यह कोशिश बेहद आवश्यक है। संगठन ने जुबेर को रिहा करने की मांग की है।

विज्ञापन

इकोसिस्टम का हिस्सा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मोहम्मद जुबेर के मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश में एक विशेष इकोसिस्टम तैयार किया गया है जिसमें गलत कार्य करने वाले लोग साथ खड़े हैं। जब इनके गलत कार्यों के लिए इन्हें कानून की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है तो इसी इकोसिस्टम के दूसरे लोग इनके बचाव के लिए सामने आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस इकोसिस्टम की सबसे बड़ी हिस्सेदार है और उसी के इशारे पर इस तरह के कार्य किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed