सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Air India Major Decision Amidst War 36 Additional Flights to be Operated to Europe and North America

Air India: युद्ध के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ाने होगी संचाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 17 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच एयर इंडिया 19–28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी, जिससे 10,000 सीटें बढ़ेंगी। वहीं, इंडिगो 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगा, हालांकि कुछ रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

Air India Major Decision Amidst War 36 Additional Flights to be Operated to Europe and North America
पश्चिम एशिया युद्ध के बीच एयर इंडिया का अतिरिक्त उड़ाने होगी संचालित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच एयर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा में भारी मांग के कारण एयरलाइन ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का फैसला लिया है। इस सप्ताह से अगले सप्ताह तक एयर इंडिया अधिक उड़ाने भरेगा। 

Trending Videos

एयरलाइन 19 मार्च से 28 मार्च के बीच दिल्ली और मुंबई को लंदन (हीथ्रो), टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और ज्यूरिख जैसे प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने वाली 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन के मुताबिक इससे इन मार्गों पर 10,000 से अधिक सीटें बढ़ जाएंगी, जिससे क्षमता में वृद्धि होगी और ऐसे समय में यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे जब अंतरराष्ट्रीय संपर्क सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सेक्टरों पर होगी अतिरिक्त सेवा 

ये अतिरिक्त सेवाएं जिन सेक्टरों पर संचालित की जाएंगी उसमें दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो शामिल हैं। इन उड़ानों के लिए बुकिंग सभी माध्यमों से धीरे-धीरे खोली जा रही है, जिसमें एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंट शामिल हैं।

इससे पहले, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया की यूरोप, अमेरिका और कनाडा के लिए लंबी दूरी की उड़ानों में 'फ्लाइट ड्यूटी' नियमों में अस्थायी ढील दी थी, क्योंकि ईरान संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के चलते एयरलाइन को लंबे मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था, जिससे उसके परिचालन और यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ रहा था।

इंडिगो भी कर रहा अतिरिक्त उड़ाने संचालित 

इंडिगो ने घोषणा की है कि 16 मार्च से 28 मार्च के बीच, वह भारत को पश्चिम एशिया से जोड़ने वाली कुल 252 उड़ानें हर हफ्ते संचालित करेगी। इनमें से, लगभग 126 साप्ताहिक उड़ानें सऊदी अरब के लिए और वहां से होंगी, 98 यूएई के लिए और वहाँ से, और 28 ओमान के लिए होंगी।

हालांकि, इंडिगो ने कहा कि इस क्षेत्र के कई गंतव्यों - दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्मम, फुजैराह, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए स्थायी नेटवर्क समायोजन के कारण परिचालन 28 मार्च तक निलंबित रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed