सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Elections Election Commission SPs change in 13 Districts 19 IPS Officers Transferred know details

West Bengal Elections: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एक साथ बदले जाएंगे 13 जिलों के एसपी; कुल 19 अफसरों का तबादला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 17 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के एलान के बाद से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हो चुका है। तबादला किए गए अधिकारियों में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 

West Bengal Elections Election Commission SPs change in 13 Districts 19 IPS Officers Transferred know details
निर्वाचन आयोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को भी 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला किए गए अधिकारियों में उत्तर, दक्षिण बंगाल के एडीजी भी शामिल हैं। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव का भी तबादला किया जा चुका है।  
Trending Videos


कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं के जयरामन को उत्तर बंगाल के एडीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बराकपोर और चंदननगर जिलों में भी नए कमिश्नर ऑफ पुलिस की नियुक्ति की गई है। 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी ताजा फेरबदल में बदले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने किन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए?
क्रम संख्या अधिकारी का नाम कहां भेजे जाएंगे
1 पुष्पा (IPS 2012) एसपी, बारासात पीडी
2 जसप्रीत सिंह (IPS 2016) एसपी, कूचबिहार
3 सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011) एसपी, बीरभूम
4 राकेश सिंह (SPS 2014) एसपी, इस्लामपुर पीडी
5 कुमार सनी राज (IPS 2017) एसपी, हुगली ग्रामीण
6 इशानी पॉल (IPS 2013) एसपी, डायमंड हार्बर पीडी
7 सचिन (UPS 2013) एसपी, मुर्शिदाबाद पीडी
8 अलकनंदा भौवाल (IPS 2017) एसपी, बसीरहाट पीडी
9 अनुपम सिंह (IPS 2015) एसपी, मालदा
10 अंगशुमन साहा (IPS 2012) एसपी, पूर्व मेदिनीपुर
11 येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव (IPS 2015) डीसी, सेंट्रल डिवीजन, कोलकाता
12 सुरिंदर सिंह (IPS 2016) एसपी, जंगीपुर
13 पापिया सुल्ताना (SPS 2015) एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर

मुख्य सचिव और गृह सचिव को भी पद से हटाया गया
विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद निर्वाचन आयोग ने बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया था। आयोग ने साफ किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों अधिकारी किसी भी चुनाव संबंधी काम में शामिल नहीं हो सकेंगे। नंदिनी चक्रवर्ती की जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुश्मंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1997 बैच की अधिकारी संघमित्रा घोष को राज्य का नया गृह सचिव बनाया गया है। 

आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग करता है प्रशासनिक फेरबदल
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके बाद निर्वाचन आयोग को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति का अधिकार मिल जाता है। निर्वाचन आयोग पहले भी चुनाव के दौरान राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में बदलाव करता रहा है। गृह सचिव स्तर पर भी पहले परिवर्तन हुए हैं, हालांकि मुख्य सचिव स्तर पर बदलाव सामान्य नहीं रहा है। 

बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed