{"_id":"5729d17a4f1c1b22175ccf39","slug":"ajay-devgan-name-in-panama-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा पेपर्स मामले में अजय देवगन का भी आया नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पनामा पेपर्स मामले में अजय देवगन का भी आया नाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन का नाम आया पनामा पेपर्स में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनामा पेपर्स मामले में अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का भी नाम आ गया है। 2013 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की एक कंपनी मैरीलेबोन एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सारे शेयर अजय देवगन ने खरीद लिए थे। हालांकि, जब अजय देवगन से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा उन्होंने विदेशों में हिंदी फिल्मों के अधिकार खरीदने के लिए किया था।
विज्ञापन
अजय देवगन ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार को भी यह मालूम है। वे बोले कि उनके परिवार की तरफ से पूरी जानकारी टैक्स रिटर्न में मुहैया कराई गई है। हालांकि, अब कंपनी से अजय देवगन ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उन्होंने इसका नॉमिनी दो विदेशी कंपनियों को बनाया है।
विज्ञापन
मोजैक फोंसेका एंड कंपनी लिमिटेड मैरीलेबॉन एंटरटेनमेंट लिमिटेड की पंजीकृत एंजेट थी। इस कंपनी के असली शेयर होल्डर लंदन के हसन एन सयानी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर 2013 को एक हजार शेयर जारी किए थे। शेयर जारी करते ही अजय देवगन ने इन्हें खरीद लिया था। उनका कहना था कि यह कंपनी रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार ही बनाई गई थी।
विज्ञापन