सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah In West Bengal south 24 parganas TMC appeasement politics debt of Rs 8 lakh crore and other issues

Amit Shah: अमित शाह का दावा- बंगाल में तुष्टिकरण से विकास नहीं हो सकता, आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है राज्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल)। Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 02 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Amit Shah LIVE: अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लिया। तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए शाह ने दावा किया कि बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का षड्यंत्र ममता बनर्जी ने किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के हिंदू और मुसलमान दोनों आपको जान चुके हैं। इस साल के चुनाव में आपकी विदाई तय है। अमित शाह ने और क्या बातें कहीं? जानिए इस खबर मे

Amit Shah In West Bengal south 24 parganas TMC appeasement politics debt of Rs 8 lakh crore and other issues
बंगाल की जनसभा में अमित शाह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बंगाल में चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक जनसभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की नीतियों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण से राज्य का विकास नहीं हो सकता। शाह ने दावा किया कि राज्य आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है। शाह ने मदरसों को मिलने वाली आर्थिक मदद पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दूसरे राज्यों के विपक्षी दलों की सियासत पर भी हमले बोले। उन्होंने बिहार, असम, तमिलनाडु जैसे राज्यों में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव, गौरव गोगोई और एमके स्टालिन की राजनीति पर भी तीखी टिप्पणी की।

Trending Videos


आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य में बदलाव लाना और बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाकर विकास का नया दौर शुरू करना चाहती है। शाह ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण राज्य का विकास प्रभावित हुआ है और बंगाल की स्थिति लगातार खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूएई पर ईरानी हमले में भारतीय नागरिक घायल: दूतावास सक्रिय; भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ाई निगरानी

ममता बनर्जी पर अमति शाह ने साधा निशाना
अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गलती से फिर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो सरकार ममता बनर्जी नहीं बल्कि उनके ‘भतीजे’ द्वारा चलाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राज्य के विकास में रुचि नहीं रखतीं और सिर्फ अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। शाह ने यह भी कहा कि पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है, जिनके कार्यकाल में बंगाल में भ्रष्टाचार बढ़ा।

 घुसपैठियों पर कही ये बात
गृह मंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को घुसपैठियों के लिए सुरक्षित जगह बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को राज्य से बाहर किया जाएगा और सीमा वाले राज्य की सुरक्षा मजबूत की जाएगी। शाह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी हिंदू शरणार्थी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। साथ ही उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आने पर राज्य सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed