{"_id":"69a55da854b69de5c1057e88","slug":"shiv-sena-ubt-sanjay-raut-pm-modi-iran-israel-conflict-khamenei-death-controversy-india-government-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran Conflict: संजय राउत ने PM मोदी को घेरा, खामेनेई की मौत पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel-Iran Conflict: संजय राउत ने PM मोदी को घेरा, खामेनेई की मौत पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरते हुए ईरान-इस्राइल संघर्ष के दौरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
संजय राउत, शिवसेना सांसद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक अहम अपील की। उन्होंने पीएम मोदी से ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष में दखल देने और युद्ध को तुरंत रुकवाने को कहा। राउत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर भारत सरकार की चुप्पी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने खामेनेई को भारत का सच्चा दोस्त बताया।
राउत ने पीएम को घेरा
पत्रकारों से बातचीत में राउत ने पीएम को घेरते हुए कहा, मोदी जी एक विश्व नेता और 'विश्वगुरु' हैं। उन्हें ईरान-इस्राइल की लड़ाई रुकवानी चाहिए। मोदी जी को अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि वे इस हिंसा को खत्म करें। राउत ने आगे कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई को पूरी दुनिया मानती थी। वे भारत के ऐसे दोस्त थे जिन्होंने हमेशा हमारे देश का साथ दिया। वे पंडित नेहरू के भी प्रशंसक थे। राउत ने सवाल उठाया कि क्या मोदी जी इसी बात पर नाराज हैं? उन्होंने पूछा कि जब इतने बड़े नेता की हत्या होती है, तो भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दुख क्यों नहीं जताते? क्या वे इस्राइल या राष्ट्रपति ट्रंप से डरते हैं?
ये भी पढ़ें: Pakistan Violence: खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची-इस्लामाबाद तक हिंसक प्रदर्शन; अब तक 20 की मौत
यह पूरा विवाद तब बढ़ा जब 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के नाम से मिसाइल हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है कि इन हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी, पोता, बहू और दामाद की भी मौत हो गई है।
पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की बात
इस बीच, आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। उन्होंने क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर चिंता जताई और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि दुश्मनी को जल्द खत्म करना जरूरी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की। उन्होंने यूएई पर हुए हालिया हमलों की निंदा की और वहां हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X