फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Search operation for missing fishermen intensified; 15 ships and 4 helicopters deployed

बंगाल की खाड़ी में कैसे लापता हुए भारतीय मछुआरे?: एक महीने पहले हुए थे रवाना; तलाशी में जुटे 15 जहाज, 4 चॉपर

Tue, 25 Aug 2026 06:48 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, हैदराबाद
आईएएनएस, हैदराबाद Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Search operation for missing fishermen intensified; 15 ships and 4 helicopters deployed
कृषि और मत्स्य पालन मंत्री किंजरापु अच्चन्नायडू - फोटो : आईएएनएस

आंध्र प्रदेश के अमलापुरम इलाके से लापता सात मछुआरों का पता लगाने के लिए बंगाल की खाड़ी में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इसके लिए कोस्ट गार्ड के 15 जहाज और चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। कृषि और मत्स्य पालन मंत्री किंजरापु अच्चन्नायडू ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी), नौसेना और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि मंगलवार को अमलापुरम के सांसद हरीश बालयोगी की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से तलाशी अभियान के बारे में बातचीत के बाद, केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि आईसीजी मुख्यालय में डिप्टी डायरेक्टर जनरल (ऑपरेशन्स) के निर्देशों के बाद, कोलकाता में ईस्टर्न और नॉर्थ-ईस्टर्न कमांड को भी काम पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


मंत्री अच्चन्नायडू ने बताया कि तलाशी के दायरे को बढ़ाने और अभियान में तेजी लाने के लिए मंगलवार को आसपास के समुद्री इलाकों में तैनात आईसीजी के 15 जहाजों और चार हेलीकॉप्टरों को काम पर लगाया गया। मंत्री ने कहा कि मरीन रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) की देखरेख के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक निगरानी भी की जा रही है। लापता नाव के बारे में जानकारी मिलने या उसके मिल जाने की संभावना को देखते हुए म्यांमार और बांग्लादेश के समुद्री अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि अंबेडकर कोनासीमा जिले के मछुआरे 3 अगस्त को अपनी नाव लेकर बंगाल की खाड़ी में गए थे। उन्हें 12 अगस्त को वापस लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि इंडियन कोस्ट गार्ड कई संभावनाओं की जांच कर रहा है। हो सकता है कि नाव बहकर दूसरे देश की समुद्री सीमा में चली गई हो या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में फंसी हो। एमआरसीसी द्वारा की जा रही इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के साथ-साथ वे अलग-अलग समुद्री अधिकारियों से मिली जानकारी का भी लगातार विश्लेषण कर रहे हैं।


तलाशी अभियान में समुद्र की लहरों, हवा की दिशा और गति, मौसम के हालात और मछुआरों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों जैसी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। डायमंड हार्बर, सुंदरबन और आस-पास के समुद्री इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है और केंद्र सरकार के विभागों के साथ संपर्क में है। लापता मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed