सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur on Congress Yatra: Those who failed to do justice to '84 victims talking about nyay

Politics: कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' पर अनुराग ठाकुर का कटाक्ष, बोले- 1984 के पीड़ितों को नहीं मिला न्याय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने अपने शासनकाल में 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं दिया, अब वो किसे न्याय देने की बात कर रहे हैं। 

Anurag Thakur on Congress Yatra: Those who failed to do justice to '84 victims talking about nyay
अनुराग ठाकुर-राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब 'भारत न्याय यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस के एलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा की घोषणा पर तीखा तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में विफल रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को भारत न्याय यात्रा पर कहा कि कांग्रेस 1984 सिख दंगों के पीड़ितों को ही न्याय दिलाने में विफल रही थी, इसका मुख्य कारण यह कि उनके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग खड़ा है। बता दें भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 67 दिनों में मणिपुर से मुंबई तक, 67 दिनों में पूर्व से पश्चिम तक 14 राज्यों  और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। 
loader
Trending Videos


भारत न्याय यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल- अनुराग
कांग्रेस के भारत न्याय पर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग अपने शासन के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं दिला सके, वे किसी को कैसे न्याय दिला सकते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि जिनके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हो और जो लोग जाति और क्षेत्र के आधार पर विभाजन करने की कोशिश करते है, वे कैसे न्याय देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने ही पीड़ितों को दिया न्याय- अनुराग
वहीं मोदी सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह पीएम मोदी की सरकार ही थी जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी जांच का गठन किया था। देश की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी हैं। वे भगवान राम को काल्पनिक कहते हैं, उन्होंने सदैव हिंदुओं और सनातन धर्म का अपमान ही किया है। इतना ही नहीं उनके नेता और सहयोगी दलों ने सनातन धर्म को लेकर कई बयान दे रहे हैं। बता दें 2016 को जेएनयू में हुए उपद्रव के बाद टुकड़े-टुकड़े गैंग शब्द अस्तित्व में आया। जिसके बाद से भाजपा द्वारा राष्ट्र विरोधी आरोप लगाने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। 

कांग्रेस हार के कारण नहीं, बल्कि बहाने ढूंढ रही...
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस हार का कारण के ढूंढने के बजाय बहाने तलाश रही है। ठाकुर ने कहा, जब वे एक राज्य में जीत गए तो क्या वहां अलग ईवीएम है। अब तो जनता भी उन पर हंसती है। ये वही लोग हैं जो दावा करते थे कि उन्होंने कंप्यूटर खरीदा है और आज वे तकनीक का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि पित्रोदा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सदस्यों से ईवीएम को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव देश की नियति तय करेगा।

राहुल गांधी का लक्ष्य देश को एकजुट रखना नहीं: अठावले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत न्याय' यात्रा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो' यात्रा की, लेकिन उनका लक्ष्य देश को 'एकजुट' करना नहीं बल्कि तोड़ना था। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत को तोड़ने में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश को एकजुट रखने का काम नहीं किया। अब राहुल गांधी इस दिशा में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed