सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army jawans presented gallantry awards in Eastern Command Investiture ceremony

Indian Army: मेघालय में आयोजित हुआ पूर्वी कमान का अलंकरण समारोह, जवानों को प्रदान किए गए वीरता पुरस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Feb 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Indian Army: मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना की पूर्वी कमान का वार्षिक अलंकरण समारोह हुआ, जिसमें 37 जवानों को वीरता और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। समारोह में 49 सैन्य इकाइयों और आर्मी पब्लिक स्कूल, कोलकाता को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पढ़ें रिपोर्ट-

Army jawans presented gallantry awards in Eastern Command Investiture ceremony
भारतीय सेना की पूर्वी कमान - फोटो : एक्स/पूर्वी कमान, भारतीय सेना
विज्ञापन

विस्तार

मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना की पूर्वी कमान का वार्षिक अलंकरण समारोह हुआ। इस समारोह में सेना के जवानों को कुल 37 वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिए गए। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Trending Videos


कितने पदक प्रदान किए गए?
  • समारोह की अध्यक्षता भारतीय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी ने की।
  • जवानों के साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • कुल 37 पुरस्कारों में 19 सेना पदक (वीरता), सात सेना पदक (विशिष्ट सेवा), 2 युद्ध सेवा पदक, 1 विशिष्ट सेवा पदक, 7 विशिष्ट सेवा पदक और 1 उत्तम जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ये पुरस्कार असाधारण साहस, नेतृत्व क्षमता और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रदान किए गए। 
  • इसके अलावा 49 सैन्य इकाइयों और आर्मी पब्लिक स्कूल, कोलकाता को भी सम्मानित किया गया। 

समारोह में कौन-कौन मौजूद रहे?
यह सम्मान उनके पेशेवर क्षमता, संचालन में उत्कृष्टता और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया। समारोह में भारतीय रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी और पुरस्कार पाने वाले जवानों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इसमें वीरांगनाएं भी शामिल थीं। 

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई की कोर्ट ने 27 आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, 2024 में मारी गई थी गोली

ले. जनरल तिवारी ने संबोधन में क्या कहा?
सभा को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने जवानों से हमेशा भारतीय सेना की परंपराओं, मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखने का आह्वान किया।
 


इस समारोह से पहले सोमवार को 'शौर्य संध्या' नाम का सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और साहस व बलिदान की भावना को प्रदर्शित किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed