Arunachal: राजभवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, राज्यपाल ने दिया ‘नेशन फर्स्ट’ और स्वच्छता का संदेश
अरुणाचल प्रदेश के राजभवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाईक (सेवानिवृत्त) ने तिरंगा फहराया और आईटीबीपी की इको कंपनी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर वीरों को नमन किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अपनाने और आत्मनिर्भर, समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्वतंत्रता दिवस विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जन्म का प्रतीक है। उन्होंने उन अमर वीर सपूतों और बेटियों को नमन किया जिन्होंने आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। राज्यपाल ने राष्ट्र के संस्थापक नेताओं के आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों मतमुर जामोह, मोजे रीबा, मोजी रीबा सहित कई अन्य वीरों के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
'असीम संभावनाओं के युग में खड़ा अरुणाचल प्रदेश'
उन्होंने कहा, आज अरुणाचल प्रदेश तेज बदलाव और असीम संभावनाओं के युग में खड़ा है। विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में हमें आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना होगा जहां हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हर नागरिक को गरिमा और हर गाँव-शहर में अवसर उपलब्ध हों। राज्यपाल ने लोगों से 'नेशन फर्स्ट' की भावना अपनाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें- जीएसटी में अब पांच और 18 फीसद के होंगे स्लैब, 2047 तक एक देश-एक टैक्स की राह आसान
'जिम्मेदारियों को स्वीकार करना ही सच्ची देशभक्ति है'
उन्होंने कहा, सच्ची देशभक्ति यही है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें और ईमानदारी से राष्ट्र को और स्वच्छ, सशक्त और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने स्वच्छता को राष्ट्रनिर्माण की नींव बताते हुए कहा, स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत है और स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत है। राजभवन में स्वच्छता और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए आयोजित
स्वच्छ घर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
ये भी पढ़ें- NCERT के विशेष मॉड्यूल पर विवाद: किसे बताया गया विभाजन का जिम्मेदार, गांधी-पटेल के बारे में क्या लिखा; विरोध क्यों?
फुरपा जोम्बा (बेयरर) को प्रथम पुरस्कार, रंजुमोनी बोराह (एमटीएस) को द्वितीय और मोंजू डामिन (कॉन्टिजेंसी स्टाफ) को तृतीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर राज्यपाल और प्रथम महिला श्रीमती अनघा परनाईक ने बच्चों और अधिकारियों को मिठाई वितरित की। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी, संबद्ध विभागों के अधिकारी तथा सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.