सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly election cm himanta biswa sarma voting percentage gaurav gogoi pawan khera

Assam: 'असमिया लोगों ने इस बार बंपर वोटिंग की', सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कैसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अमर उजाला के साथ बातचीत में असम में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर बात की और इसे लोकतंत्र के लिए अच्छी खबर बताया। साथ ही उन्होंने गौरव गोगोई, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना भी साधा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा...

assam assembly election cm himanta biswa sarma voting percentage gaurav gogoi pawan khera
हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अमर उजाला के साथ इंटरव्यू में राज्य के चुनाव और मतदान समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार असम में मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। सीएम ने ये भी कहा कि सुबह तक इसमें एक-दो प्रतिशत का ओर इजाफा हो सकता है। असम विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।
Trending Videos


असम सीएम ने बताई मतदान प्रतिशत बढ़ने की वजह
सीएम सरमा ने कहा, 'इस बार हमारे असमिया लोगों ने खूब वोट किया। पहले बांग्लादेश से आए हुए हमारे मुस्लिम मतदाता ज्यादा वोट करते थे। लेकिन इस बार असम के मूल निवासियों ने 90-92 प्रतिशत तक वोट दिया। इसी से फर्क पड़ा और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव गोगोई की पत्नी को बताया विदेशी
सीएम सरमा ने गौरव गोगोई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गौरव गोगई की पत्नी एक विदेशी है, उनके दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं और दोनों ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया है। सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि गौरव गोगई के घर में अकेले गौरव की शायद हिंदू हैं और भारतीय हैं। गौरव गोगोई की पत्नी भारत की नागरिक है ही नहीं, तो वे कैसे मतदान करेगी?

'पवन खेड़ा लंबा समय असम में बिताएंगे'
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से संबंधित सवाल पर सीएम सरमा ने दो टूक अंदाज में पवन खेड़ा को चेतावनी दी। सरमा ने कहा कि खेड़ा ने फर्जी कागजात बनाकर उनकी पत्नी पर आरोप लगाए और पवन खेड़ा अपने जीवन का लंबा समय असम में ही बिताने वाले हैं। असम में यूसीसी लागू करने के सवाल पर सरमा ने कहा कि हम अपने एजेंडे पर लगातार काम कर रहे हैं, अगर नई सरकार आती हैं तो उनका अलग एजेंडा होगा। हमारा एजेंडा ऐसे ही होगा, जो अभी कर रहे हैं, वो ही आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी असम में भाजपा और एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और उन्होंने 90 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही। 

खरगे के बयान पर जताई आपत्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर असम सीएम ने कहा कि खरगे ने अपने बयान में लोगों को हिंसा के लिए भड़काया और उनके जैसे नेता के लिए ये शोभा नहीं देता। दरअसल खरगे ने हाल ही में असम में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस की तुलना जहरीले सांप से कर दी थी। उन्होंने कहा कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और वहां से जहरीला सांप गुजरता है तो कुरान भी नमाज रोककर सांप को मारने की अनुमति देती है। खरगे ने कहा कि ये जहरीला सांप भाजपा और आरएसएस हैं और अगर आप इन्हीं नहीं मारेंगे तो आप जिंदा नहीं बचेंगे। खरगे के इस भाषण को नफरती बताते हुए भाजपा और आरएसएस ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed