सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly elections Congress dependents on alliance how difficult to return to power

असम का रण: कांग्रेस को गठबंधन का सहारा, कितनी मुश्किल है सत्ता में वापसी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Mar 2021 03:27 PM IST
सार

  • अब कांग्रेस को भी यह समझ में आ चुका है कि सत्तासीन बीजेपी से वह अकेले संघर्ष नहीं कर सकती इसलिए कई छोटी पार्टियों से गठबंधन का रास्ता अख्तियार किया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इन पांचों राज्यों के चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Assam assembly elections Congress dependents on alliance how difficult to return to power
दो मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अगर कांग्रेस सबसे ज्यादा कहीं आशांवित नजर आ रही है तो वह राज्य असम है। कांग्रेस को भरोसा है कि गठबंधन, तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण के बूते वह सत्ता में वापसी कर लेगी। 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हटाकर राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी हालांकि इससे पहले 1979 में जोगेंद्र नाथ हजारिका की अगुवाई में जनता पार्टी सत्ता में काबिज हो चुकी है। बीते चुनाव में राज्य की 126 सीट में 30.9% वोट शेयर के साथ कांग्रेस को 26 सीट मिली थी। मगर 29.5% मत प्रतिशत के बावजूद बीजेपी 60 सीट के साथ सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 14 सीट वाली अमस गण परिषद (AGP) और 12 विधायकों वाली बोडोलैंड पिपुल्स फ्रंट (BPF) के साथ मिलकर भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया था। इस बार बीजेपी ने BPF को गठबंधन से बाहर कर युनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) को अपने साथ शामिल किया है।

Trending Videos

तरुण गोगोई की मौत से और कमजोर हुई कांग्रेस

Assam assembly elections Congress dependents on alliance how difficult to return to power
तरुण गोगोई - फोटो : PTI

असम कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लगातार 15 साल तक यहां उसकी सरकार रही और तरुण गोगोई पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा थे, जिनके नाम और काम पर राज्य के लोग 'हाथ' का साथ देते थे। 2016 में सूपड़ा साफ होने के बाद कांग्रेस राज्य में अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ने लगी। इस बीच कोरोना महामारी ने पूर्व मुख्यमंत्री और सबसे कद्दावर नेता तरुण गोगोई को भी छीन लिया। बीते साल नवंबर में उनकी मौत के बाद कांग्रेस कई धड़ों में बंट गई। अब कांग्रेस को भी यह समझ में आ चुका है कि सत्तासीन बीजेपी से वह अकेले संघर्ष नहीं कर सकती इसलिए कई छोटी पार्टियों से गठबंधन का रास्ता अख्तियार किया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इन पांचों राज्यों के चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के भरोसे कांग्रेस

Assam assembly elections Congress dependents on alliance how difficult to return to power
अजमल - फोटो : ANI

परफ्यूम व्यापारी और लोकसभा सदस्य बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF), कम्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्स कम्यूनिस्ट पार्टी, मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट कम्यूनिस्ट पार्टी और आंचलिक गण मोर्चा के साथ कांग्रेस का गणबंधन हुआ है। ब्रह्मपुत्र घाटी में निचले असम का एक बड़ा हिस्सा बंगाली भाषी मुसलमानों का घर है, जिसे AIUDF का गढ़ माना जाता है। मध्य असम की 30 सीट और बराक घाटी के तीन जिलों में इस पार्टी का दबदबा है। काग्रेस की नजर असम के ऊपरी हिस्से की करीब 45 सीट पर होगी। कांग्रेस अन्य दो क्षेत्रीय पार्टी असम जातिया परिषद और रायजोर दल के साथ भी संभावनाएं तलाश रही है, जो साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। असम गण परिषद के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, '2016 के चुनाव में अजमल की AIUDF को 13 सीट मिली थी और बोडोलैंड पिपुल्स फ्रंट को 12 सीट। अगर इसे कांग्रेस के आंकड़े में जोड़ दिया जाए तो तीनों दलों का कुल वोट शेयर 57% था। अगर यही पैटर्न इस बार दोहराया जाता है, तो हमारे लिए सत्ता में वापसी करना मुश्किल हो सकता है।'

'असम बांग्लादेश बन जाएगा'

Assam assembly elections Congress dependents on alliance how difficult to return to power
हेमंत बिस्व शर्मा - फोटो : ANI

भाजपा असम में क्षेत्र और जाति जैसे तमाम मुद्दों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। एनआरसी, सीएए को असम में हवा देने से नहीं चूक रही है। अमित शाह बड़े विश्वास भरे अंदाज में लगातार मूल असमियों, हिन्दू मतदाताओं पर डोरे डालने के लिए घुसपैठियों को बाहर करने का भरोसा दिला रहे हैं। पिछली जनसभा में भी उन्होंने इस माहौल को जीवंत कर दिया। असम के तमाम बंगाली मूल के लोगों को नागरिकता के लिए दोबारा कागजी दस्तावेज जमा कराने की स्थिति आने के बारे में सोचने को मजबूर किया है। मंत्री हेमंत बिस्व तो ये तक कहने से नहीं चूके कि अगर कांग्रेस-एआईयूडीएफ सत्ता में आती है तो असम बांग्लादेश बन जाएगा। यहां घुसपैठियों का राज हो जाएगा।

एकजुटता दिखाने में जुटी कांग्रेस

Assam assembly elections Congress dependents on alliance how difficult to return to power

मनमुटाव को दरकिनार कर अब कांग्रेस के सारे क्षत्रप एक छत के नीचे आ चुके हैं। बीजेपी को हराने के लिे जीतेन्द्र सिंह रणनीति बना रहे हैं और गौरव गोगोई, रिपुन बोरा, प्रद्युत बोरदोलोई,  हितेश्वर सैकिया, सुष्मिता देव, रकीबुल हुसैन मैदान पर मेहनत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी असम में जमकर मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अपने सहयोगियों रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग और राजेश तिवारी का बखूबी साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed