सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet decides to refer case of Gaurav Gogoi's Pakistan links to MHA News In Hindi

'पाकिस्तान से सीधे संबंधों के मिले सबूत': गोगोई मामले में SIT रिपोर्ट पर CM सरमा का दावा, अब MHA करेगा जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक पर विवाद तेज हो गया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि एसआईटी रिपोर्ट में गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ और अली तौकीर शेख के पाकिस्तान से सीधे संबंधों के सबूत मिले हैं। इसके बाद कैबिनेट ने मामला गंभीर मानते हुए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का फैसला किया है। 

Assam cabinet decides to refer case of Gaurav Gogoi's Pakistan links to MHA News In Hindi
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दूसरी ओर अब इस मामले में सियासत और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। ऐसे में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए दावा किया है कि एसआईटी रिपोर्ट में अली तौकीर शेख एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई तीनों के पाकिस्तान से सीधे संबंध होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर कैबिनेट मंत्री भी हैरान रह गए।

Trending Videos


सीएम सरमा ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले की जांच की और रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट देखने के बाद राज्य कैबिनेट ने फैसला किया कि यह मामला बहुत गंभीर है। इसमें एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसलिए अब इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाएगी। इसके लिए मामला गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-France Ties: 114 राफेल विमानों की बड़ी डील पर अहम बैठक; मैक्रों के भारत दौरे से पहले लग सकती है मुहर

गोगोई की पत्नी क पाकिस्तान से संबंध- सरमा
इस दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान से संबंध रहे हैं और यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एलिजाबेथ गोगोई मार्च 2011 से मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके परिवार के संबंध एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ बहुत घनिष्ठ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के हितों के लिए काम करता रहा है।


पाकिस्तान दूतावास की तस्वीर का जिक्र
इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने एक पुरानी तस्वीर का भी जिक्र किया, जिसमें गौरव गोगोई कुछ युवाओं को लेकर भारत में पाकिस्तान के दूतावास गए थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगा कि पाकिस्तान को वैध ठहराने की कोशिश की गई। यह बहुत संवेदनशील मामला है, खासकर तब जब कारगिल युद्ध में असम के कैप्टन जितु गोगोई ने देश के लिए शहादत दी थी। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगा था कि यह तस्वीर फर्जी है, लेकिन बाद में कांग्रेस नेताओं ने खुद इसे सही माना, जिससे जांच शुरू करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:- Weather Alert: अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, हिमालय में बदलेगा मिजाज; हवाई और रेल यातायात पर भी असर संभव

अली तौकीर शेख पर भी सवाल
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अली तौकीर शेख खुद को पर्यावरणविद बताता है, लेकिन असल में वह भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के पक्ष में काम करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि अली तौकीर शेख कम से कम 18 बार भारत आ चुका है, जो अपने आप में सवाल खड़े करता है। हालांकि दूसरी ओर इस पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पहले ही प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री यह सब आरोप लगाकर खुद पर लगे आरोपों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed