सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important big news stories 8th february

TOP News: कोटा में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, रूस में चाकूबाजी में चार भारतीय घायल, पढ़ें सुर्खियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 08 Feb 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important big news stories 8th february
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम मुद्दों पर हलचल बनी हुई है। रूसी तेल खरीद को लेकर भारत ने अपना पुराना रुख दोहराया है और कहा है कि ऊर्जा जरूरतों के लिए स्रोतों की विविधता जारी रहेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर फिर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, लेकिन भारत ने खरीद रोकने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन देश में शुष्क मौसम और उसके बाद पश्चिमी हिमालय में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद मेड इन इंडिया उत्पादों को चीन पर बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। उधर, रूसी विश्वविद्यालय में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्र घायल हुए हैं। पाकिस्तान से जुड़े मामलों में कश्मीर प्रोपेगेंडा और वैक्सीन आपूर्ति संकट की खबरें सामने आई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति पर बिना सबूत अवैध संबंध का आरोप लगाना क्रूरता माना है। खेल क्षेत्र में अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले जारी हैं। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...

Trending Videos

top headlines today important big news stories 8th february
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
रूसी तेल खरीद: भारत ने दोहराया पुराना रूख, कहा- विविधता जारी रहेगी; ट्रंप बोले- खरीदने पर फिर लगेगा टैरिफ
अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क को वापस लेने के बाद भी भारत ने यह साफ नहीं किया है कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करेगा या नहीं। शनिवार को भारत सरकार ने इस मुद्दे पर न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया। पूरी खबर पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important big news stories 8th february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
Weather Alert: अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, हिमालय में बदलेगा मिजाज; हवाई और रेल यातायात पर भी असर संभव
देश में अगले दो दिन तक मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में असर दिखेगा। इसे लेकर विभाग ने पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें...
 

top headlines today important big news stories 8th february
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
India-US Trade Deal: चीन पर भारी पड़ सकता है मेड इन इंडिया, व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग को सीधी बढ़त
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का असर केवल इन्हीं दो देशों तक सीमित नहीं रहने वाला है। आने वाले वक्त में इसके जरिए भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में चीनी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल हो सकती है, क्योंकि चीन पर अमेरिका ने 37 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न, आभूषण व चर्म उत्पाद क्षेत्र में निर्माण बढ़ने से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। चीन के मुकाबले अब मेड इन इंडिया को बढ़त हासिल होगी। पूरी खबर पढ़ें...
 

top headlines today important big news stories 8th february
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
Russia: रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल; दूतावास ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में शनिवार को हुए चाकूबाजी के हमले में चार भारतीय छात्रों समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। यह घटना उफा शहर स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉर्मिटरी में हुई। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines today important big news stories 8th february
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
Pakistan: कश्मीर प्रोपेगेंडा के लिए शहबाज ने लिखा था सेना को पत्र... फिर रची गई बड़ी साजिश
पांच फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तमाम सुरक्षा एजेंसियों और सेना समेत आतंकियों ने जो साजिश रची उसके लिए पाकिस्तान के प्रधान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से एक बेहद गुप्त पत्र जारी किया गया था। 13 जनवरी को जारी किए गए इस कॉन्फिडेंशियल लेटर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से 29 सेक्रेटरी, पांच चीफ सेक्रेटरी समेत पाकिस्तानी सेना और टेलीकम्युनिकेशन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया को उस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया था  जो पाकिस्तानी  प्रोपेगेंडा कश्मीरी एकजुटता दिवस के नाम पर तैयार हो रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines today important big news stories 8th february
पाकिस्तान में टीकों की कमी - फोटो : facebook/@NHSRCOfficial
Pakistan: सस्ते भारतीय टीके नहीं मिलने से पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था पर दबाव, मंत्री बोले-हालात कठिन
पाकिस्तान में भारत से किफायती टीके नहीं मिलने के कारण अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य दबाव में है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री मुस्तफा कमाल ने इस पर हताशा जताते हुए कहा, हालात कठिन हैं। मई 2025 के संघर्ष के बाद से भारत से सस्ते टीकों की आपूर्ति रुकने से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines today important big news stories 8th february
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहबाद हाईकोर्ट ने कहा: पति के चरित्र पर कीचड़ उछालना क्रूरता, बिना सबूत अवैध संबंधों का आरोप लगाना 'हत्या'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पति के चरित्र पर कीचड़ उछालना क्रूरता है। बिना सबूत पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाना उसकी सामाजिक और मानसिक हत्या करने जैसा है। इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने पति की ओर से दाखिल तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा अगर पति ने वर्षों तक कोई गिला-शिकवा नहीं किया तो इसका यह मतलब कतई नहीं है कि वह प्रताड़ित नहीं है। भारतीय समाज में पुरुष अक्सर लोकलाज और बच्चों के भविष्य के लिए नरक जैसी स्थिति झेलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines today important big news stories 8th february
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2026: शह-मात के खेल में दिन भर उलझे रहे नन्हे उस्ताद, आज भी होगा ग्रैंड फिनाले
नोएडा सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आगाज हुआ। यूपी चेस एसोसिएशन और गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के 256 छात्र-छात्राओं ने शतरंज की बिसात पर दिमागी घोड़े दौड़ाए। इससे पहले दो दिवसीय फिनाले का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार भी शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines today important big news stories 8th february
भारत अमेरिका व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक
नक्शा बदला, नीयत बदली... महाशक्तियों में सौदा मजबूरी नहीं, कूटनीति का बड़ा परिणाम
भारत और अमेरिका के बीच हुआ यह व्यापारिक समझौता केवल फाइलों का आदान-प्रदान नहीं है। मार्च में जब इस डील के सभी तकनीकी पन्ने खुलेंगे, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि भारत ने एआई के संकट को एक अवसर में बदल दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines today important big news stories 8th february
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI Photos
Trump: 'भारत के पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी', रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी से भड़के ओवैसी
अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ हटा दिया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर भारत किसी भी जरिए से रूसी तेल खरीदता है तो फिर से टैरिफ लगा दिया जाएगा। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा।  पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed