{"_id":"6987bdaed175e7f7d50b4033","slug":"news-updates-8-feb-kuldeep-singh-sengar-reaches-supreme-court-human-trials-of-new-kfd-vaccine-begin-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, चार उग्रवादी गिरफ्तार; केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, चार उग्रवादी गिरफ्तार; केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
देश की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के अलग-अलग इलाकों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं और इन पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को प्रीपैक के दो सदस्य इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से पकड़े गए। इसी दिन केवाईकेएल के एक सदस्य को काकचिंग लामखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। वहीं, यूएनएलएफ (के) का एक सदस्य शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के कंचीपुर इलाके से पकड़ा गया। इसके अलावा, शनिवार को इंडो-म्यांमार सीमा के पास तेंगनौपाल जिले के यंगौबुंग इलाके से एक मोर्टार और दो आईईडी बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने कहा कि राज्य में उगाही और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी और घेराबंदी अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुलदीप सेंगर
दुष्कर्म के दोषी और पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से जुड़े मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शीर्ष अदालत सोमवार को सेंगर की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। हिरासत में मौत मामले में ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को दस साल की जेल की सजा सुनाई है। 18 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया था। अब सेंगर ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही हाईकोर्ट की ओर से सेंगर को दी गई जमानत पर रोक लगा चुका है।
Trending Videos

केएफडी के नए टीके का मानवीय परीक्षण शुरू
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) के बेहतर टीके का मानवीय क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। यह संक्रामक बीमारी कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी घाट के राज्यों में फैली हुई है। कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर विकसित यह टीका पूरी तरह स्वदेशी है। इसे आईआईएल व एनआईवी ने तैयार किया है। यह दो खुराक वाला इनएक्टिवेटेड टीका है, जो 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाएगा।
मलक्का के पास होगा भारत थाईलैंड का शक्ति प्रदर्शन
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मलक्का जलडमरूमध्य के उत्तर में भारत और थाईलैंड की वायुसेना सोमवार को संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी। इस साल वायुसेना का पहला अंतरराष्ट्रीय अभ्यास होगा। सूत्रों ने बताया कि इस अभ्यास में वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। जबकि थाईलैंड की ओर से रॉयल थाई एयरफोर्स के ग्रिपेन लड़ाकू विमान भाग लेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हालात में इसे अहम माना जा रहा है।
पीएम ने की सदानंदन मास्टर के संसद में दिए पहले भाषण की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में भाजपा के नामित सांसद सी. सदानंदन मास्टर के पहले भाषण की तारीफ की और कहा कि इससे उनकी नैतिक ताकत और दृढ़ विश्वास नजर आता है। वहीं सदानंदन ने पीएम का आभार जताते हुए कहा कि देश और उसके नेता से मिली यह अनमोल हौसलाअफजाई ताकत देगी। केरल से भाजपा सांसद को लिखे खत में पीएम मोदी ने अपनी बातों को शांत और आत्मविश्वास से पेश करने की भी सराहना की। पीएम ने कहा कि सदानंदन मास्टर भले ही संसद में नए हों, लेकिन आप अपने साथ देश प्रथम की विचारधारा के प्रति जीवनभर की सेवा और प्रतिबद्धता लेकर आए हैं। जब मैंने आपको बोलते हुए सुना तो मुझे आपके शब्दों में नैतिक शक्ति और दृढ़ विश्वास दिखाई दिया।
प्रख्यात लेखिका पेपिता सेठ को 50 साल बाद भारत की नागरिकता
प्रख्यात लेखिका और फोटोग्राफर पेपिता सेठ को आखिकार 84 वर्ष की उम्र में भारत की नागरिता मिल गई। ब्रिटेन में जन्मीं पेपिता पिछले 50 से अधिक वर्षों से केरल में रह रही थीं। उन्होंने 2024 में नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिला कलेक्टर अर्जुन पांडियन ने पेपिता को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा।
चेन्नई में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, अभिनेत्री समेत नौ गिरफ्तार
चेन्नई पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (एआईएनयू) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक सहायक अभिनेत्री समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 6 ग्राम मेथामफेटामाइन 6 ग्राम गांजा, 10 मोबाइल फोन व एक कार जब्त की है।
झारखंड : बोकारो में जंगली हथिनी ने दो दिनो में 5 को कुचला
झारखंड के बोकारो जिले में एक जंगली हथिनी ने दो दिनों के भीतर पांच लोगों की जान ले ली है। महुआटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हथिनी ने सोमरा साव (50) और उनके पोते आयुष कुमार (9) को कुचल दिया। इस हमले में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह भी हथिनी ने तीन लोगों को मार डाला था।
जयशंकर और ग्रीक रक्षा मंत्री डेंडियास के बीच सुरक्षा मुद्दों पर हुई बातचीत
भारत और ग्रीस के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। डेंडियास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निमंत्रण पर भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को सार्थक बताया और सुरक्षा मुद्दों पर ग्रीस के आकलन की सराहना की। डेंडियास ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। वे दिल्ली के बाद बंगलूरू का भी दौरा करेंगे, जहां वे ग्रीक और भारतीय रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे। यह दौरा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने के कुछ हफ्तों बाद हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बृहस्पतिवार को राज्यसभा में इन समझौतों की प्रशंसा करते हुए भारत को दुनिया का एक भरोसेमंद साझेदार बताया था।

स्वदेशी चिप डिजाइन, प्रतिभा विकसित करने को सरकार देगी प्राथमिकता : वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 में स्वदेशी चिप डिजाइन, उनके उत्पाद बनाने, इकोसिस्टम भागीदारों को आकर्षित करने और प्रतिभा विकसित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र लगाने पर काम करती रहेगी और 2 नैनोमीटर नोड साइज जितनी छोटी चिप बनाने का लक्ष्य रखेगी। उन्होंने ये बातें क्वालकॉम की बनाई गई एक हाईटेक 2 नैनोमीटर चिप का अनावरण करते हुए कहीं। क्वालकॉम कंपनी ने अपने 2 नैनोमीटर चिप वेफर को भारत में मिलकर विकसित किया है। कंपनी के कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि यह अल्ट्रा-एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का उदाहरण है। इस वेफर में लगभग 20 से 30 अरब ट्रांजिस्टर लगे हैं, जबकि हर छोटे डाई में करीब 20 अरब ट्रांजिस्टर मौजूद हैं। इतनी सूक्ष्म प्रौद्योगिकी पर काम करना बेहद जटिल माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह चिप सीपीयू और जीपीयू दोनों को एकीकृत करती है। इससे भारत की चिप डिजाइन क्षमता का स्तर साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चिप से जो मॉड्यूल तैयार होगा, वह एक तरह का एआई कंप्यूटर बन सकता है। इसे डेस्कटॉप से लेकर एज डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरा, वाई-फाई राउटर, ऑटोमोबाइल, ट्रेन और एयरक्राफ्ट जैसे सिस्टम में भी इसका उपयोग संभव है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेमीकॉन 2.0 में सबसे पहली प्राथमिकता डिजाइन कंपनियों को दी जाएगी। उत्पाद डिजाइन करने वाले स्टार्टअप, डिजाइन कंपनियां मार्केट में ला सकते हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसान संगठन 12 को देशभर में प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा, इसके गैर-राजनीतिक अलग हुए गुट और अखिल भारतीय किसान सभा समेत कई किसान संगठनों ने व्यापार समझौते के प्रारूप की आलोचना की। संगठनों ने इसके खिलाफ 12 फरवरी को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि समझौते का फ्रेमवर्क भारतीय कृषि का अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सामने पूरी तरह से सरेंडर है। डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (डीडीजीएस), सोयाबीन तेल, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फलों के मुक्त आयात की अनुमति देने के फैसले का भारतीय किसानों पर असर पड़ेगा। संगठन ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग की। वहीं, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह समझौता सूखे डिस्टिलर ग्रेन, जानवरों के चारे के लिए लाल ज्वार और सोयाबीन तेल जैसी चीजों के लिए बाजार खोलकर कृषि क्षेत्र पर गहरा असर डालेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे डेयरी सेक्टर पर भी असर पड़ेगा। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ हुए समझौते उनकी ठप अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं और ये भारत के लिए फायदेमंद नहीं हैं। क्रांतिकारी किसान यूनियन (पंजाब) के नेता दर्शन पाल और भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसानों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।