सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet decides to refer case of Gaurav Gogoi's Pakistan links to MHA News In Hindi

Assam: गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले में अब MHA करेगा जांच, CM सरमा बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

असम में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान संबंध वाले मामले की जांच अब केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर तीन प्रमुख लोगों सांसद, उनकी ब्रिटिश पत्नी और पाकिस्तानी नागरिक से जुड़े आरोपों की जांच आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।

Assam cabinet decides to refer case of Gaurav Gogoi's Pakistan links to MHA News In Hindi
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक वाले मामले को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो रही है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान संबंध वाले मामले को अब गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन मुख्य लोग शामिल हैं, सांसद गौरव गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख

Trending Videos


सरमा ने कहा कि असम सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाई थी, जो इस कथित भारत विरोधी साजिश की जांच कर रही थी। एसआईटी की रिपोर्ट और इस जांच के आधार पर दर्ज मामला अब गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा। गृह मंत्रालय चाहें तो अपनी किसी भी जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर आगे की कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-France Ties: 114 राफेल विमानों की बड़ी डील पर अहम बैठक; मैक्रों के भारत दौरे से पहले लग सकती है मुहर

सीएम बोले- मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, न कि किसी व्यक्तिगत विवाद का। इसलिए इसे राज्य स्तर पर आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, और केंद्रीय एजेंसी की मदद की जरूरत है। सरमा ने बिना नाम लिए कहा कि असम का एक सम्मानित सांसद उस समय पाकिस्तान गए थे जब उनके पिता तरुण गोगोई मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उस दौरे के दौरान सांसद ने सोशल मीडिया पर कोई जानकारी साझा नहीं की थी। बता दें कि गौरव गोगोई के पिता 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री थे।


हालांकि सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री के आरोपों को बेतुका, आधारहीन और निराधार बताया। साथ ही कहा कि सरमा बिना तथ्यों के बयान दे रहे हैं। सरमा ने यह भी कहा कि एसआईटी ने कई संवेदनशील जानकारी और सामग्री जुटाई है, लेकिन विदेशियों के शामिल होने के कारण राज्य स्तर की पुलिस आगे की जांच नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि इंटरपोल और केंद्र सरकार से मदद की जरूरत है, खासकर टेलीफोन या अन्य विदेशी सबूत इकट्ठा करने के लिए।

ये भी पढ़ें:- Weather Alert: अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, हिमालय में बदलेगा मिजाज; हवाई और रेल यातायात पर भी असर संभव

जांच में और भी कई खुलासे के दावे

मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि मामला धार्मिक रूपांतरण के कोण से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। सरमा ने दावा किया कि जांच में यह भी पाया गया कि एक व्यक्ति 2012 से 2016 के बीच पाकिस्तान गया था, लेकिन राज्य पुलिस उसके फोन और विदेशी सबूत इकट्ठा नहीं कर सकती, जो कि केंद्रीय एजेंसी कर सकती है। उन्होंने कहा कि असम सरकार ने अच्छी जांच की है, लेकिन विदेशी नागरिकों के शामिल होने के कारण इसे आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की एजेंसी जरूरी है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed