सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cabinet Expansion CM Himanta Biswa Sarma New Ministers know their Qualification assets Criminal Cases

हिमंत सरकार का कैबिनेट विस्तार: असम के नए मंत्रियों में कोई दागी नहीं, जानें सबसे अमीर और सबसे शिक्षित कौन?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 05 Jun 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

असम में मुख्यमंत्री  हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। इसमें भाजपा के 11, जबकि एक असम गण परिषद के विधायक को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ सरमा कैबिनेट में अब मंत्रियों की कुल संख्या 17 हो गई। 

Assam Cabinet Expansion CM Himanta Biswa Sarma New Ministers know their Qualification assets Criminal Cases
Assam Cabinet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा शुक्रवार को अपना कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। इस बार कैबिनेट में 12 और नाम जुड़ेंगे, जिनका शपथग्रहण दोपहर 12.45 पर शुरू होगा। जो नए मंत्री इस कैबिनेट विस्तार में शामिल किए गए हैं, उनमें पीयूष हजारिका से लेकर सुशांत बोरगोहेन जैसे अनुभवी नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला नेता- नीलिमा देवी को भी सरमा कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया है। 
Trending Videos


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर हिमंत के कैबिनेट विस्तार में जिन नेताओं को शामिल किया जा रहा है, वह आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं? उनकी संपत्तियों का क्या ब्योरा मौजूद है? उनकी उम्र और आपराधिक मामलों के आंकड़े क्या कहते हैं? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जानें- असम सीएम के कैबिनेट में कौन से नए चेहरे शामिल?

अब जानें- हिमंत के नए सिपहसलारों में सबसे पढ़ा-लिखा कौन?

जिन 12 नेताओं को हिमंत कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है, उनमें सभी नेता न सिर्फ साक्षर हैं, बल्कि कम से कम स्नातक हैं। मंत्रिमंडल में पोस्ट-ग्रेजुएट और ग्रेजुएट प्रोफेशनल की शिक्षा प्राप्त करने वाले नेता भी शामिल हैं।

परास्नातक मंत्री

अश्विनी राय सरकार: इन्होंने 1999 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है।

बिस्वजीत दैमारी: इन्होंने 2009 में मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है।

केशब महंत: इन्होंने 1990 में गौहाटी विश्वविद्यालय से एमए. किया।


पेशेवर स्नातक

डॉ. रनोज पेगू: ये एक मेडिकल पेशेवर हैं, जिन्होंने 1987 में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (गुवाहाटी विश्वविद्यालय) से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

कौशिक राय: इन्होंने 2011 में असम विश्वविद्यालय, सिलचर के अंतर्गत अरुण कुमार चंदा लॉ कॉलेज से वकालत यानी एलएलबी की।
विज्ञापन

स्नातक 


अशोक सिंघल: गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज से बीकॉम.।

कृष्णेंदु पॉल: करीमगंज कॉलेज से 1995 में किया बीकॉम.।

जयंत मल्ला बरुआ: बी. बरुआ कॉलेज से बीए.।

बिमल बोरा: जेबी. कॉलेज, जोरहाट से बीए.।

पीयूष हजारिका: आर्य विद्यापीठ कॉलेज से 1998 में बीए.।

सुशांत बोरगोहेन: सिटी कॉलेज, डिब्रूगढ़ से बीए. की डिग्री।

नीलिमा देवी: केके. हांडिक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से बीए. ।

कैबिनेट में शामिल नेताओं में सबसे अमीर कौन, सबसे कम संपत्ति किसकी?

सबसे ज्यादा संपत्ति

कैबिनेट में आज शामिल किए गए चेहरों में अशोक सिंघल सबसे अमीर हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 34 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनके पास करीब 21.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें नकदी, बैंक खाते (एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आदि) और शेयर बाजार में भारी निवेश शामिल है। इन्होने आईटीसी, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और जुबिलेंट जैसी कई कंपनियों के शेयर/बॉन्ड में निवेश किया है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये से अधिक की जीवन बीमा (एलआईसी) पॉलिसी भी ली हैं। कई लोगों और संस्थाओं को दिए गए कर्ज (लगभग 11 करोड़ रुपये) भी इसका हिस्सा हैं। अशोक सिंघल के पास एक महिंद्रा थार रॉक्स और एक हॉन्डा एविएटर गाड़ी है। इसके अलावा उनके पास लगभग 58 लाख रुपये के सोने (340 ग्राम) व चांदी (2.25 किलो) के आभूषण शामिल हैं।

सिंघल के पास लगभग 13.37 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। इसमें ढेकियाजुली (भोटपारा गांव) में उनके नाम पर मौजूद कृषि भूमि, गोरचुक और मिर्जा में करोड़ों रुपये की गैर-कृषि भूमि और गुवाहाटी में एक कमर्शियल बिल्डिंग स्पेस शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद हलफनामे में इनके नाम पर किसी भी आवासीय भवन का जिक्र नहीं है। 

सबसे कम संपत्ति

दूसरी तरफ नीलिमा देवी के पास इन 12 नेताओं में सबसे कम संपत्ति है। इनकी कुल घोषित संपत्ति दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनके पास 21.92 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इनके और इनके पति के पास छह लाख रुपये नकद और भारतीय स्टेट बैंक की मंगलदोई शाखा में कुछ जमा राशि है। इनके नाम पर तीन लाख रुपये के आभूषण (20 ग्राम सोने की चेन/अंगूठी) हैं, जबकि पति के नाम पर 8.5 लाख रुपये की एक हुंडई नियोस कार दर्ज है।

इसके अलावा नीलिमा के पास 2.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। इनकी सारी अचल संपत्ति पूरी तरह से इनके पति के नाम पर है। इसमें सरू ठेकेराबाड़ी में आठ बीघा कृषि भूमि, उपहुपारा में डेढ़ बीघा गैर-कृषि भूमि और उपहुपारा नंबर-1 कॉलोनी में स्थित एक आवासीय भवन शामिल है।

मंत्रिमंडल में शामिल नए नेताओं में कौन सबसे युवा-कौन उम्रदराज?

जो नए नेता सरमा कैबिनेट का हिस्सा बन रहे हैं, उनकी औसत उम्र करीब 55 वर्ष दो महीने है। 

सबसे युवा नेता: पीयूष हजारिका इन 12 नेताओं की सूची में सबसे युवा हैं। हलफनामे के अनुसार उनकी उम्र 48 वर्ष है। इसके बाद बिमल बोरा हैं जिनकी उम्र 50 वर्ष है।

सबसे उम्रदराज नेता: केशब महंत इस सूची में सबसे अधिक उम्र के नेता हैं। उनकी उम्र 66 वर्ष है। उनके बाद डॉ. रनोज पेगू हैं, जिनकी उम्र 64 वर्ष है।





 

मंत्रिमंडल का हिस्सा बने नए नेताओं पर कितने आपराधिक केस?

चुनावी हलफनामों के मुताबिक, इन 12 नेताओं में से किसी पर भी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। सभी 12 नेताओं के हलफनामों में स्पष्ट रूप से कोई आपराधिक मामले नहीं बताए गए हैं। इसका मतलब है कि इन सभी नेताओं का आपराधिक रिकॉर्ड शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed