{"_id":"6a22922d2036a2db660bfe4c","slug":"mallikarjun-kharge-files-nomination-for-rajya-sabha-from-karnataka-says-he-was-elected-unanimously-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, बोले- सर्वसम्मति से मुझे चुना गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, बोले- सर्वसम्मति से मुझे चुना गया
बंगलूरू, पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर राहुल गांधी, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं और विधायकों का सर्वसम्मत समर्थन मिला है व उन्हें कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत का भरोसा है।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद क्या बोले खरगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बंगलूरू स्थित विधान सौधा में उन्होंने विधानसभा सचिव एमके विशालाक्षी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
मंसूर अली खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगलूरू सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।
खरगे क्या बोले?
नामांकन दाखिल करने के बाद खरगे ने कहा कि आज मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सभी विधायकों और मेरे नेताओं ने सर्वसम्मति से मुझे चुना है। चुनाव 18 जून को होने हैं और मुझे विश्वास है कि सभी एकजुट रहेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिग्गज कांग्रेस नेता रहे मौजूद
इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। खरगे वर्तमान में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते उन्होंने पुनः उच्च सदन के लिए नामांकन दाखिल किया है।
Trending Videos
कांग्रेस से और कौन-कौन उम्मीदवार
कांग्रेस ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और एआईसीसी सचिव मंसूर अली खान को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।मंसूर अली खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगलूरू सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।