{"_id":"6a22a20e04d12fafea081202","slug":"pm-modi-in-gujarat-l-and-t-unit-hazira-surat-industrial-complex-visit-other-program-prime-minister-speech-news-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi In Gujarat: सूरत में औद्योगिक परिसर के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हजीरा में बनी है एल एंड टी की इकाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi In Gujarat: सूरत में औद्योगिक परिसर के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हजीरा में बनी है एल एंड टी की इकाई
एएनआई / पीटीआई, हजीरा (गुजरात)।
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी
- फोटो : एक्स वीडियोग्रैब @पीआईबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सूरत के हजीरा में एक औद्योगिक इकाई का दौरा कर वहां हो रहे काम का जायजा लिया। हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
Trending Videos
18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना
सूरत जिले के हजीरा में औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम मोदी सूरत में करीब 18,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। गुजरात में ही पीएम मोदी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्षद्वीप की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन
सूरत के बाद प्रधानमंत्री दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे। दमन में कुल 2,970 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत प्रस्तावित है। पीएम मोदी केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप के बंदरगाहों का विकास शामिल है।