सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhangar blast case nia declares ex tmc mla saokat molla absconding shares details with bsf

भांगर विस्फोट मामला: टीएमसी के पूर्व विधायक सौकत मोल्ला फरार घोषित, एनआईए ने बीएसएफ से साझा की जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Jun 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

भांगर ब्लास्ट मामले में एनआईए ने टीएमसी के पूर्व विधायक सौकत मोल्ला को फरार घोषित करते हुए पश्चिम बंगाल में व्यापक तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मोल्ला के तीनों मोबाइल फोन बंद हैं और उनकी लोकेशन का पता नहीं चल रहा है, जबकि उनकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी बीएसएफ से साझा की गई है ताकि वह देश से बाहर न जा सकें। पढ़िए रिपोर्ट-

bhangar blast case nia declares ex tmc mla saokat molla absconding shares details with bsf
टीएमसी के पूर्व विधायक सौकत मोल्ला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

भांगर ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक सौकत मोल्ला को फरार घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी इस मामले से जुड़े आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।


अधिकारी के अनुसार, कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोल्ला के छिपे होने की संभावना है। बताया गया कि उनके इस्तेमाल में रहे तीनों मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। एनआईए ने इस मामले में सभी जरूरी जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ साझा कर दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरोपी देश से बाहर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, मामले में एनआईए ने गुरुवार को तीसरे आरोपी साइनूर मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए। साइनूर मोल्ला कथित तौर पर उस स्कॉर्पियो वाहन का चालक था, जिसका इस्तेमाल विस्फोट में घायल और मृत लोगों को ले जाने के लिए किया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या तीन हो चुकी है। 
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: 'भारत के भू-राजनीतिक विस्तार से परेशान हैं राहुल गांधी', कांग्रेस नेता पर BJP का पलटवार

चुनाव से पहले बनाए जा रहे थे देसी बम
एनआईए की जांच के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए विस्फोट के दौरान आरोपी और उनके सहयोगी कथित तौर पर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले देसी बम तैयार कर रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कई ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
जांच एजेंसी ने गुरुवार को कुल आठ स्थानों पर छापेमारी की। इनमें सौकत मोल्ला के घर और उसके कथित ठिकाने भी शामिल थे। इसके अलावा, अन्य आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े परिसरों की भी गहन तलाशी ली गई। एनआईए ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। एजेंसी ने बताया कि इन सभी सामग्रियों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि मामले की साजिश और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed