सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   PM Modi Speech Highlight Surat Daman Congress opposition Politics Atmanirbhar Bharat Green Energy other issues

'अराजकता में अवसर खोजने की सियासत नहीं चलेगी': PM ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, कर्नाटक से बंगाल तक का जिक्र

एएनआई / पीटीआई, हजीरा (गुजरात)। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 05 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना नाम लिए विपक्षी राजनीतिक दलों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ाने वाले लोगों ने कई वर्षों तक देश को दूसरों पर निर्भर रखा। देश में कुछ लोग निराशावादी हैं। ये लोग देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने विपक्ष को और किन बिंदुओं पर घेरा? जानिए इस खबर में

PM Modi Speech Highlight Surat Daman Congress opposition Politics Atmanirbhar Bharat Green Energy other issues
पीएम मोदी के भाषण का अंश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात दौरे पर 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत चल रही विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सूरत के हजीरा के अलावा अंतरराज्यीय रोड नेटवर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग देश में निराशा का माहौल बनाने में लगे हैं। पीएम मोदी ने विपक्षी राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया और बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये लोग निराशा का माहौल बनाने के अलावा आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक भी बनाते हैं। उन्होंने कांग्रेस या राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, कुछ लोग भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं।



कांग्रेस ने कर्नाटक में बदला मुख्यमंत्री, पीएम मोदी क्या बोले?
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान भी उन्हें बंगाल के जनादेश का जिक्र सुनने को मिला। हाल ही में कर्नाटक में बदले मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस राज्य में भी कांग्रेस को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेला
पीएम मोदी ने भाजपा को मिलने वाली राजनीतिक सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अराजकता, अनिश्चितता और निराशा को पसंद नहीं करता। कांग्रेस पिछले 12 वर्षों से अराजकता और अनिश्चितता फैला कर अपने लिए अवसर तलाश रही है, लेकिन देश की जनता बार-बार करारा जवाब दे रही है। आप लोगों ने तो कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है। जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम के गुजरात दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की जनता ने भी कांग्रेस को नकारा
हिमाचल में हुए निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वहां की जनता ने भी कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया। पिछले साल हरियाणा और पंजाब की जनता ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस की अराजकता में अवसर खोजने की राजनीति नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed