सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pema Khandu Four high-level committees constituted in Arunachal will examine infiltration and tribal security

Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश में चार उच्चस्तरीय समितियां गठित, घुसपैठ, जनजातीय सुरक्षा की करेगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 05 Jun 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने घुसपैठ रोकने, इनर लाइन परमिट व्यवस्था मजबूत करने, एपीएसटी प्रमाणपत्रों के पुनः सत्यापन और स्थानीय जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा के लिए चार उच्चस्तरीय समितियां गठित की हैं। सभी समितियां छह महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी। 

Pema Khandu Four high-level committees constituted in Arunachal will examine infiltration and tribal security
पेमा खांडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार ने घुसपैठ रोकने, इनर लाइन परमिट (आईएलपी) व्यवस्था को मजबूत करने, अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्रों के पुनः सत्यापन और स्थानीय जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा के लिए चार उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 और 29 मई को उनकी अध्यक्षता में हुई बैठकों में पारित प्रस्तावों के आधार पर ये समितियां बनाई गई हैं। इन बैठकों में आदिवासी अधिकारों, अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति (एपीएसटी), आईएलपी व्यवस्था और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन समितियों में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों, कानूनी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। 

विज्ञापन
Trending Videos


पहली समिति के अध्यक्ष पर्यावरण एवं वन मंत्री वांगकी लोवांग 

घुसपैठ और अवैध प्रवास से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्री वांगकी लोवांग की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। यह समिति राज्य में घुसपैठ और अवैध प्रवास की स्थिति का अध्ययन करेगी। साथ ही सीमा सुरक्षा, बायोमेट्रिक और डिजिटल सत्यापन प्रणाली को मजबूत करने के उपाय सुझाएगी। समिति फर्जी पहचान पत्रों और अवैध बस्तियों के नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए भी सुझाव देगी। इसे अपनी पहली बैठक के छह महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।


दूसरी समिति के अध्यक्ष कृषि एवं बागवानी मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू

आईएलपी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कृषि एवं बागवानी मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू की अध्यक्षता में दूसरी समिति गठित की गई है। यह समिति आईएलपी जारी करने, निगरानी और सत्यापन की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करेगी। साथ ही वर्ष 2026 के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर सुधार संबंधी सुझाव देगी। समिति तकनीक आधारित आईएलपी प्रणाली विकसित करने और पर्यटकों, आगंतुकों तथा श्रमिकों के लिए उपयुक्त श्रेणियां तय करने के सुझाव भी देगी।

तीसरी समिति के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री पसांग दोर्जी सोना

एपीएसटी प्रमाणपत्रों के पुनः सत्यापन के लिए शिक्षा मंत्री पसांग दोर्जी सोना की अध्यक्षता में तीसरी समिति बनाई गई है। यह समिति प्रमाणपत्र जारी करने और सत्यापन की वर्तमान प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। साथ ही मजबूत सत्यापन प्रणाली, डिजिटल और बायोमेट्रिक जांच तथा सुरक्षा उपायों की सिफारिश करेगी। समिति फर्जी या अवैध तरीके से प्राप्त एपीएसटी प्रमाणपत्रों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई के सुझाव भी देगी।

चौथी समिति के अध्यक्ष कानून मंत्री केंटो जिनी

चौथी समिति कानून मंत्री केंटो जिनी की अध्यक्षता में गठित की गई है। यह समिति गैर-एपीएसटी वंशावली दावों और स्थानीय अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करेगी। समिति जनजातीय अधिकारों के संरक्षण से जुड़ी मौजूदा व्यवस्था का अध्ययन करेगी। साथ ही उन कमियों की पहचान करेगी, जिनका दुरुपयोग कर जनजातीय अधिकार हासिल किए जाते हैं। यह समिति जनजातीय पहचान, उत्तराधिकार, भूमि संरक्षण और आरक्षण लाभों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक उपाय सुझाएगी।

सरकार ने सभी चार समितियों को विभागों और जिला प्रशासन से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का अधिकार दिया है। सभी समितियों को अपनी पहली बैठक के छह महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed