पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Kerala Puducherry Assembly Elections 2026 Voting Date time Voter Turnout Polling Stations know all news

Assembly Election: असम-पुदुचेरी में 2021 के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान, जानें केरल में इस बार वोटिंग का हाल

Thu, 09 Apr 2026 07:28 PM IST
Kirtivardhan Mishra स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Thu, 09 Apr 2026 07:28 PM IST
सार

Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर है। असम, केरल और पुदुचेरी में आज (9 अप्रैल) को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जहां असम और पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन की अग्निपरीक्षा है तो वहीं केरल में माकपा के नेतृत्व वाला यूडीएफ अपने वर्चस्व को बचाने के लिए मैदान में है।

विज्ञापन
Assam Kerala Puducherry Assembly Elections 2026 Voting Date time Voter Turnout Polling Stations know all news
असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान का आंकड़ा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन रहा। शाम छह बजे तक वोटिंग खत्म होने तक जहां असम-पुदुचेरी में 2021 से ज्यादा मतदान दर्ज हुआ, वहीं केरल भी पिछले चुनाव से ज्यादा मतदान दर्ज करने के करीब दिखा। तीन राज्यों के कुल 5.31 करोड़ मतदाता आज जोर-शोर से नई सरकार का फैसला करने के लिए सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर जुटे रहे। इसके साथ ही आज 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मतदातों को वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने कुल 63,060 मतदान केंद्र बनाए हैं। 
विज्ञापन


केरल की 140 सीटों के लिए 883 उम्मीदवार मैदान में 

केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 883 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला राज्य के  2.71 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 1.39 करोड़ महिला मतदाता तो 1.32 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 30,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में 75.75% वोटिंग हुई थी।  राज्य की कुट्टियाडी विधानसभा सीट पर 2021 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। यहां के 83.83% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था। यहां सिर्फ 62.99% लोगों ने वोट डाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या असम में टूटेगा 2021 का रिकॉर्ड?

असम विधानसभा की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के 2.50 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में  1.25 करोड़ पुरुष और 1.25 करोड़ महिलाएं हैं। वोट डालने के लिए राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में असम में 82.02% मतदान हुआ था।



नए सिरे से हुए परिसीमन और एसआईआर के बाद हो रहे इस चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड बन सकता है। 2021 में सबसे ज्यादा मतदान जलेश्वर विधानसभा सीट पर हुआ था। वहीं, सबसे कम वोटिंग गुवाहाटी पूर्व सीट पर हुई थी। जलेश्वर सीट पर  93.65% वोटिंग हुई थी। वहीं, गुवाहाटी पूर्व सीट पर 71.4% लोगों ने वोट डाला था।  



विज्ञापन

पुदुचेरी की 30 सीटों पर 294 उम्मीदवार

30 विधानसभा सीटों वाली पुदुचेरी में कुल 294 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यहां के 9.50 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पुदुचेरी में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। यहां 4.46 लाख पुरुष मतदाता हैं। पुदुचेरी में महिला मतदाताओं की संख्या 5.03 है। सुचारू मतदान के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  



2021 के चुनाव की बात करें तो यहां 83.28% वोटिंग हुई थी। यानम विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 92.31% मतदात हुआ था। वहीं, राजभवन विधानसभा सीट पर सबसे कम 73.93% वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed