{"_id":"5d7d0f978ebc3e93d1008cbd","slug":"auction-of-gifts-given-to-pm-modi-starts-from-14-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को मिले तोहफों की ई-नीलामी शुरू, हजार रुपये की बैलगाड़ी की बोली लगी 2100 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री को मिले तोहफों की ई-नीलामी शुरू, हजार रुपये की बैलगाड़ी की बोली लगी 2100 रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:58 AM IST
सार
उपहारों की न्यूनतम कीमत 200 तो अधिकतम 2.5 लाख रुपये, एनजीएमए में प्रदर्शनी भी लगाई गई
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ई-नीलामी और प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में आयोजित की गई यह ई-नीलामी और प्रदर्शनी 3 अक्तूबर तक चलेगी
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की ई-नीलामी और प्रदर्शनी का शुभारंभ राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में किया। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन 3 अक्तूबर तक चलेगी। ई-नीलामी से मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा। तोहफों की ई-नीलामी वेबसाइट pmmementos.gov.in पर हो रही है।
पटेल ने कहा कि 20 सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को सरकार की ओर से धन्यवाद नोट दिया जाएगा। तोहफों की न्यूनतम कीमत 200 रुपये और अधिकतम कीमत 2.50 लाख रुपये रखी गई है। ये सभी गिफ्ट पीएम को पिछले छह महीने के दौरान तोहफे में मिले हैं। इनकी संख्या 2772 है। उन्होंने एक बैलगाड़ी के लिए 2100 रुपये की बोली लगाई है। उन्होंने कहा कि हम देसी आदमी हैं। इसलिए, उन्होंने बैलगाड़ी को पसंद किया। इसकी कीमत करीब 1000 रुपये है। अब देखते हैं, क्या होता है।
2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने भी ई-नीलामी की वेबसाइट के लिंक को टैग कर ट्वीट किया कि जो भी हो रहा है, मेरा हमेशा उसमें विश्वास रहा है। मुझे पिछले कुछ महीनों में जितने उपहार और स्मृति चिह्न मिले हैं, उनकी नीलामी तीन अक्तूबर तक चलेगी।
3 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी
- फोटो : PTI
इन स्मृति चिह्नों की इंडिया गेट के समीप एनजीएमए में प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी
- फोटो : PTI
पीएम को मिले उपहारों में 576 शॉल, 964 अंगवस्त्र, 88 पगड़ियां और विभिन्न जैकेटें, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी
- फोटो : PTI
पहले भी हुई नीलामी
इससे पहले भी प्रधानमंत्री को मिले करीब 1800 उपहारों की नीलामी जनवरी में की गई थी। यह नीलामी करीब 15 दिन चली थी और करीब 4,000 नीलामीकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।