फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babri Masjid: Humayun Kabir Announces To build Babri Masjid in Murshidabad; Amid CM Yogi remarks

Babri Masjid: 'रोक सको तो रोक लो, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाऊंगा'; हुमायूं कबीर का CM योगी पर पलटवार

Tue, 10 Feb 2026 10:08 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 10 Feb 2026 10:08 PM IST
सार

पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Babri Masjid: Humayun Kabir Announces To build Babri Masjid in Murshidabad; Amid CM Yogi remarks
हुमायूं कबीर, जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर दिया गया बयान विवाद का नया रूप ले रहा है। योगी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद कयामत तक नहीं बनेगी, इस पर पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया है। 

विज्ञापन


हुमायूं कबीर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को जो कहना है कहने दीजिए। बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और भारतीय संविधान मुझे मस्जिद बनाने का पूरा अधिकार देता है। जैसे मंदिर और चर्च बनते हैं, वैसे ही एक मुसलमान होने के नाते मैं मस्जिद बनाऊंगा। यह लखनऊ या उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि बंगाल का मुर्शिदाबाद है। यहां मैं मस्जिद बनाकर रहूंगा, अगर कोई रोकना चाहता है, तो सामने आकर कोशिश करे।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और 11 फरवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मैंने किसी को आने से नहीं रोका है, लेकिन किसी को विशेष रूप से आमंत्रित भी नहीं किया। सुबह 10 बजे करीब 1000-1200 मौलवियों और मुफ्तियों को आमंत्रित किया गया है और वे उपस्थित होंगे। बता दें हुमायूं कबीर पहले टीएमसी में थे, लेकिन निलंबन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। उनका कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत और संवैधानिक अधिकार है।

सीएम योगी का बयान 
योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में सभा में कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कयामत तक नहीं होगा। उन्होंने कहा जो लोग कयामत का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया और कहा कि यह उनकी प्रतिबद्धता और सनातन धर्म की ताकत का प्रतीक है। योगी ने अवसरवादियों और राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर भी निशाना साधा। 


क्या था 1992 का बाबरी मस्जिद विवाद 
गौरतलब है कि यह विवाद 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में फैसला सुनाया कि वहां राम मंदिर बनेगा और सुन्नी वक्फ बोर्ड को कहीं और 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 में हो चुका है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed