सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bad weather impacts Delhi-Bengaluru flights, passengers advised to be cautious

एयरलाइन का अलर्ट: दिल्ली-बंगलूरू में खराब मौसम से उड़ानों पर असर, यात्रियों को सतर्क रहने की दी गई सलाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 19 Mar 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली, बंगलूरू और लेह में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने और अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।

Bad weather impacts Delhi-Bengaluru flights, passengers advised to be cautious
इंडिगो विमान - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार

देश के दो प्रमुख शहरों दिल्ली और बंगलूरू में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Trending Videos

यात्रियों के लिए एडवाइजी जारी

इंडिगो ने यात्रियों को सतर्क करते हुए बताया है कि खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में हल्की देरी हो सकती है। एयरलाइन ने कहा है कि उनकी टीमें स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार हैं, लेकिन मौसम की वजह से संचालन की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जिससे दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें और ट्रैफिक में संभावित देरी को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

वहीं, स्पाइसजेट ने जानकारी दी है कि लेह में खराब मौसम के कारण सभी आगमन और प्रस्थान उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके चलते संबंधित कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भी असर पड़ने की संभावना है। एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार चेक करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed