West Asia Crisis: PM मोदी ने 24 घंटे में पांच देशों से की बात, आज फ्रांस और मलयेशिया के प्रमुखों से चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से गुरुवार के बीच दुनिया के पांच राष्ट्राध्यक्षों से बात की। बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस से तो गुरुवार को ओमान के सुल्तान, जॉर्डन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, और मलेशिया के पीएम से पश्चिम एशिया संकट की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कूटनीतिक पहल तेज करदी है। इसके तहत उन्होंने फ्रांस, मलयेशिया और ओमान के शीर्ष नेताओं से बातचीत की। इन चर्चाओं में क्षेत्रीय संकट, शांति बहाली और संवाद के जरिए तनाव कम करने पर जोर दिया गया। वहीं, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस, शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी थी। साथ ही कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया था।
मैक्रों से पीएम मोदी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी करीबी समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
मलयेशिया पीएम से की बात
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हरि राया ऐदिलफित्री के अवसर पर मलयेशिया की जनता को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की चिंताजनक स्थिति पर चर्चा करते हुए तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली के लिए साझा प्रतिबद्धता जताई।
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
ओमान के सुल्तान से भी की चर्चा
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भाई कहकर संबोधित करते हुए ओमान की जनता को ईद की अग्रिम बधाई दी। इस वार्ता में भी दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के जरिए तनाव कम करने और शांति बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
पीएम मोदी ने हमले की निंदा की
प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की कड़ी निंदा दोहराई और संकट के दौरान हजारों लोगों, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, की सुरक्षित वापसी में ओमान की भूमिका की सराहना की। इसके साथ ही दोनों देशों ने होरमुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवागमन के महत्व को भी रेखांकित किया। इन वार्ताओं के जरिए भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान का प्रबल समर्थक है।
जॉर्डन के राजा से भी की फोन पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला II को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चिंता जताई और इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए बातचीत और कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया। पश्चिम एशिया में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं और इनसे बेवजह तनाव बढ़ सकता है। भारत और जॉर्डन सामान और ऊर्जा के बिना किसी रुकावट के आवागमन का समर्थन करते हैं। इस क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए जॉर्डन के प्रयासों की हम तहे दिल से सराहना करते हैं।
कुवैत के क्राउन प्रिंस को भी मिलाया फोन
बुधवार को पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस, शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की थी। पीएम मोदी ने चर्चा की जानकरी देते हुए एक्स पर लिखा था कि हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और हाल के घटनाक्रमों पर अपनी चिंता व्यक्त की। कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की हम पहले भी निंदा कर चुके हैं और हमने फिर वही किया।पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा कि हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर कूटनीतिक जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार समर्थन देने हेतु मैंने उनका आभार व्यक्त किया।
अन्य वीडियो-