सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: तमिलनाडु के MP ने मछुआरों का मुद्दा उठाया; बिहार के JDU सांसद पर लटकी तलवार!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 25 Mar 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE: संसद के बजट सत्र में आज भी अहम मुद्दों पर मंथन होने के आसार हैं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले तमिलनाडु के सांसद राज्य के 1000 से अधिक मछुआरों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। एक अन्य अहम घटनाक्रम बिहार के JDU सांसद से जुड़ा है। पार्टी के ही एक नेता ने गिरधारी यादव को अयोग्य ठहराने की मांग की है। संसद से जुड़े तमाम अपडेट्स पढ़ें अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में

Parliament Budget Session LIVE Update LS TN Fishermen Issue Bihar JDU Gidhari Yadav Row Rajya Sabha hindi news
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:19 PM, 25-Mar-2026

वित्त विधेयक पर लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने दिया चर्चा का जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत दृढ़ विश्वास के साथ सुधारों की राह पर आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ने बताया कि देश सुधार एक्सप्रेस पर तेजी से चल रहा है। ईमानदार करदाताओं की कठिनाई कम करके विश्वास-आधारित कर प्रशासन बेहतर किया जा रहा है। सरकार ने आम आदमी की मदद के लिए 17 जीवन रक्षक दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी है। छोटे करदाताओं के लिए अब कम या शून्य कटौती प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्राप्त करने की नियम-आधारित स्वचालित प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपकर और अधिभार के रूप में एकत्र की गई राशि से अधिक राज्यों को विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च किया जाता है।
11:05 AM, 25-Mar-2026

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार से अहम सवाल पूछे गए। राज्यसभा में सदस्यों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। सदन की कार्यवाही से पहले परिसर में विपक्षी सांसदों ने एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी किया। बुधवार को कई विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में एलपीजी आपूर्ति संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 'खाली सिलिंडर, खाली वादे' का बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित एनसीपी (एसपी), सपा, सीपीआई-एमएल, द्रमुक और झामुमो के कई नेता संसद के मकर द्वार के पास विरोध में शामिल हुए।

10:41 AM, 25-Mar-2026

Parliament Budget Session LIVE: तमिलनाडु के MP ने मछुआरों का मुद्दा उठाया; बिहार के JDU सांसद पर लटकी तलवार!

संसद के बजट सत्र में कई अहम विधेयकों को मंजूरी दिए जाने के बाद आज एक बार भी दोनों सदनों में अहम विधायी काम सूचीबद्ध किए गए हैं। कई सदस्यों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस भी दिए हैं। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल शुरू होगा, जबकि राज्यसभा में इसी समय पीठासीन सभापति की अनुमति से सदस्य लोकमहत्व के जरूरी मुद्दों को उठाएंगे।

खतरे में बिहार के सांसद की सदस्यता?
लोकसभा में जदयू के नेता दिलेश्वर कामत ने पार्टी सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य ठहराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दिया है। यह नोटिस कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जदयू के सूत्रों के हवाले से बताया कि कामत ने बांका से सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ यह कदम उठाया है। हालांकि, गिरधारी यादव ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा अध्यक्ष उनसे सवाल करेंगे, तब वह जवाब देंगे। यादव ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि दिलेश्वर कामत ने क्या कहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed