फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badal flies to Delhi following discharge from Nanded hospital; Accused sent in police custody

Maharashtra: सुखबीर बादल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर दिल्ली पहुंचे, हमले के आरोपी को 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत

Fri, 14 Aug 2026 10:46 PM IST
Pavan पीटीआई, नांदेड़/नई दिल्ली
पीटीआई, नांदेड़/नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 14 Aug 2026 10:46 PM IST
सार

सुखबीर सिंह बादल नांदेड के अस्पताल से इलाज के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर दिल्ली पहुंच गए। गुरुद्वारे में कृपाण से हमला होने के बाद उनकी करीब डेढ़ घंटे सर्जरी हुई थी। वहीं, हमले के आरोपी जसपाल सिंह को अदालत ने 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अभी हमले की वजह पता नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Badal flies to Delhi following discharge from Nanded hospital; Accused sent in police custody
सुखबीर सिंह बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल से शुक्रवार दोपहर छुट्टी मिल गई। गुरुद्वारे में किरपान से हुए हमले में घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सीधे नांदेड़ एयरपोर्ट पहुंचे और विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शाम को वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्कूल ठीक करो अभियान: CJP का एलान, स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के हिंगोली से होगी शुरुआत; दीपके क्या बोले?
विज्ञापन


गुरुद्वारे में हुआ था हमला
सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत में हमला हुआ था। पुलिस के अनुसार, निहंग पंथ से जुड़े एक व्यक्ति ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले के बाद बादल को तुरंत नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, बादल के हाथ में गहरा घाव हुआ था और टेंडन को भी नुकसान पहुंचा था। उनकी करीब डेढ़ घंटे तक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि घायल टेंडन की मरम्मत की गई। इसके अलावा प्लास्टिक सर्जन ने उनकी अल्नर आर्टरी और नस की भी मरम्मत की। डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की वजह अभी साफ नहीं
पुलिस ने हमले के आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में की है। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया था। पुलिस ने उससे कई घंटे पूछताछ की, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक अब तक हमले की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, जसपाल सिंह की उम्र करीब 60 से 62 वर्ष है। उसके पास कॉमर्स और कानून की डिग्री है। वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहता है, जबकि पिछले करीब दो साल से गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में काम कर रहा था। घटना के समय वह नांदेड़ में अकेले रह रहा था।


आरोपी 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में
जसपाल सिंह को शुक्रवार को नांदेड़ जिले के मुदखेड़ की अदालत में पेश किया गया। उसे करीब शाम चार बजे अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें हत्या के प्रयास, खतरनाक हथियार या साधन से जानबूझकर चोट पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए गंभीर चोट पहुंचाने जैसी धाराएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में नागा गांव पर हमला: दो लोगों की मौत, दो घायल; क्या फिर बढ़ रही है हिंसा की घटना?

दिल्ली रवाना हुए सुखबीर सिंह बादल
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुखबीर सिंह बादल को दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल से बाहर लाया गया। वह सीधे नांदेड़ एयरपोर्ट गए और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए। शुक्रवार शाम वह दिल्ली पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed