{"_id":"65e5a55aff8a4e554907b604","slug":"bangladeshi-national-travelling-on-forged-indian-passport-deported-from-russia-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake Passport Case: फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fake Passport Case: फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Mon, 04 Mar 2024 04:12 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 04:12 PM IST
सार
फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा करते हुए पकड़े जाने के बाद एक बांग्लादेशी नागरिक को रूस से भारत वापस लाया गया। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा करते हुए पकड़े जाने के बाद एक बांग्लादेशी नागरिक को रूस से निर्वासित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फारूक मुल्ला फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहा था।
फारूक मुल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि फारूक मुल्ला को रूस में अधिकारियों ने पकड़ लिया था, जिसे भारत वापस भेज दिया गया था। भारत पहुंचते ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आरोपी फारूक ने गुजरात के सूरत से फर्जी पासपोर्ट हासिल किया था।
फर्जी पासपोर्ट के जरिए आरोपी पहुंचा रूस
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि सूरत से बनाए गए फर्जी पासपोर्ट के जरिए आरोपी ने दिल्ली से रूस की यात्रा की। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि फारूक मुल्ला के खिलाफ विदेशी अधिनियम की कई धाराएं लगाई गई हैं।