{"_id":"69a579a5b5c5ec6cd30449ff","slug":"bengaluru-man-murdered-by-live-in-partner-and-her-lover-three-arrested-police-reveals-motive-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति को छोड़ साथ रह रहे लिव-इन पार्टनर की हत्या: नए प्रेमी से दूसरी शादी के लिए प्रेमिका ने रची ऐसी साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले पति को छोड़ साथ रह रहे लिव-इन पार्टनर की हत्या: नए प्रेमी से दूसरी शादी के लिए प्रेमिका ने रची ऐसी साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
बंगलूरू में एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उसकी लिव-इन पार्टनर, पार्टनर के प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जिसमें मृतक रोड़ा बन रहा था।
प्रेमिका ने नए प्रेमी के साथ मिलकर की लिव-इन पार्टनर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
विस्तार
Bangalore Love Murder Case: बंगलूरू में एक शख्स की उसके किराए के घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 40 साल के मोहन राव के तौर पर हुई है। मोहन पिग्मी कलेक्शन, दोपहिया वाहनों की फाइनेंसिंग और छोटे-मोटे कारोबार से जुड़ा था। यह घटना 27 फरवरी को बागलागुंटे थाना क्षेत्र के मंजुनाथ नगर में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और मृतक इसमें बाधा बन रहा था।
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) नागेश डीएल ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी ने मोहन राव की हत्या की है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में तीन लोगों के नाम सामने आए। इनमें बिंदू नाम की एक महिला और उसके साथी विनय और धनुष गौड़ा शामिल थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
लिव-इन में रहते थे मोहन और बिंदू
शुरुआती जांच में पता चला है कि मोहन और बिंदू ने मकान मालिक को खुद को पति-पत्नी बताया था। हालांकि वे शादीशुदा नहीं थे और साथ रह रहे थे। मोहन अपनी पत्नी को छोड़कर लंबे समय से अकेला रह रहा था। वहीं, बिंदू भी पहले से शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रहती थी। दोनों ने साथ रहने के लिए किराए पर मकान लिया था।
शादी में रोड़ा बनने पर रची साजिश
कुछ समय बाद बिंदू की दोस्ती विनय नाम के एक शख्स से हो गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मोहन राव उनकी शादी में रुकावट डाल रहा था। वह बिंदू पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। इसी वजह से तीनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
डीसीपी नागेश ने बताया कि आरोपियों ने रात में पहले मोहन को शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने चाकू से उस पर हमला किया। बाद में उन्होंने प्लास्टिक से उसका मुंह और नाक बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी विनय एक लॉरी ड्राइवर है और तीसरा आरोपी धनुष गौड़ा एक रेस्टोरेंट में काम करता था। मामले की आगे जांच चल रही है।
आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी बिंदु ने एलएलबी पूरी करने का दावा किया है, लेकिन इसकी पुष्टि की जानी है। उसने कुछ शॉर्ट वीडियो या फिल्मों में काम करने का भी दावा किया है। विनय एक लॉरी ड्राइवर है, जिसकी बिंदु से जान-पहचान हुई थी। वहीं, धनुष गौड़ा बिंदु का दोस्त है और एक रेस्टोरेंट में काम करता था। बिंदु ने फोन करके धनुष को मदद के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह भी इस अपराध में शामिल हो गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, रोया-गिड़गिड़ाया मगर नहीं मानी युवती, खा लिया जहर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X