सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Beware of calls in the name of Railways one mistake can empty your account know why the alert was issued

रेलवे के नाम पर आए कॉल से रहें सावधान: एक गलती में खाली हो सकता है अकाउंट, जानें क्यों जारी हुआ ये अलर्ट

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 27 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री ने कहा, रेलवे प्रशासन साइबर धोखाधड़ी पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आधार आधारित प्रमाणीकरण, मल्टीलेवल साइबर सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत एंटी फ्रॉड उपायों के जरिए वर्ष 2025 में ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ी 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय किया गया है।

Beware of calls in the name of Railways one mistake can empty your account know why the alert was issued
अश्विनी वैष्णव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

देश में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ये जालसाज भारतीय रेलवे से जुड़े लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामलों में रेलवे पेंशन भोगियों को ठगने की कोशिश सामने आई है। इसे देखते हुए रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने स्पष्ट किया, कोई भी अधिकारी फोन, व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। पीपीओ अपडेट, केवाईसी वेरिफिकेशन या अतिरिक्त पेंशन लाभ का झांसा देकर मांगी जा रही जानकारी पूरी तरह फर्जी है।

Trending Videos

रेलवे ने पेंशनभोगियों को आगाह किया गया कि सेवा रिकॉर्ड या पीपीओ संशोधन के नाम पर भेजे गए किसी भी लिंक या संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें। रेलवे ने कहा है, किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस की साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दें, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री ने बताया कि,रेलवे प्रशासन साइबर धोखाधड़ी पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आधार आधारित प्रमाणीकरण, मल्टीलेवल साइबर सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत एंटी फ्रॉड उपायों के जरिए वर्ष 2025 में ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ी 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय किया गया है। इन कदमों से फर्जी बुकिंग पर रोक लगी है और वास्तविक यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुगम हुई है।

राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश के ई टिकट सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए बड़े स्तर पर तकनीकी कदम उठाए गए हैं। पिछले छह महीनों में दिसंबर 2025 तक 6,043 करोड़ मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया गया। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर संदिग्ध टिकट बुकिंग से जुड़ी 3.99 लाख एंट्री की जांच के दौरान 376 शिकायत दर्ज हुई हैं और वर्ष 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन को भी ब्लॉक किया गया है। मंत्री के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग पर आधार आधारित वन टाइम पासवर्ड वेरिफिकेशन की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed