फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhupinder Singh Hooda interview

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस संग हुई बड़ी साजिशः हुड्डा

Thu, 16 Jun 2016 04:09 AM IST
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda interview

हरियाणा केपूर्व  सीएम  भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में  कांग्रेस  के साथ बड़ी साजिश हुई।  इस साजिश में  भाजपा और इनेलो  दोनों   शमिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को अपने आवास पर अमर उजाला से  हुड्डा  ने कहा कि  साजिश के बारे पार्टी हाईकमान को पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मांगा गया।  
विज्ञापन


वह दिल्ली से बाहर थी। विधायक भी दिल्ली नहीं आए हैं। इस प्रकरण  पर  पार्टी  अपना पक्ष साफ कर चुकी है। चुनाव आयोग से भी चुनाव में साजिश की शिकायत कर दी गई  है।  इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  खट्टर सरकार को फेल करार दिया।  किसानों, मजदूरों और युवाओं  के हितों  का ख्याल नहीं रखने वाला बताया। कहा कि हालत ऐसे  हैं प्रदेश में कोई  भी वस्तु सस्ता नहीं हैं।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में  तेल के दाम  आज पहले से एक तिहाई कम है, लेकिन हरियाणा  सरकार ने दाम कम नहीं किए।  

कांग्रेस  की सरकार में  बिजली सस्ती थी, लेकिन अब बिजली मंहगी है। कांग्रेस सरकार ने गांव के गरीबों को फ्री में मकान दिए  थ्थे, मौजूदा सरकार एक भी ऐसे ग्रामीण  का  नाम नहीं बता सकती, जिसको  फ्री मकान दिया है।  


कांग्रेस की कई योजनाओं के नाम जरूर बदलकर झूठी वाहवाही हासिल करने की कोशिश यह सरकार कर रही है। फरीदाबाद से बल्लभगढ़ के लिए मेट्रो  एक्सटेंशन  को तोहफा देने के रूप में सरकार ने झूठा प्रचार जरूर किया जबकि असलियत है कि मैने सीएम  के तौर पर इसकी नींव रखी थी, मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्री कृष्णपाल उस मौके पर मौजूद थे। यह सरकार सिर्फ  फीता काटू और जेब काटू  सरकार बनकर रह गई  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed