Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp-calls-bharat-summit-anti-india-summit-accuses-rahul-gandhi-dead-economy-remark-Giacomo-Filibeck

फिलिबेक के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- भारत-विरोधी ताकतों को ला रहे एक साथ

Mon, 16 Nov 2026 12:12 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने समिट को 'एंटी इंडिया समिट' बताते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विदेशी और कथित भारत विरोधी ताकतों को देश को बदनाम करने का मंच दिया।

विज्ञापन
bjp-calls-bharat-summit-anti-india-summit-accuses-rahul-gandhi-dead-economy-remark-Giacomo-Filibeck
भारत समिट को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने सोमवार को हैदराबाद में आयोजित भारत समिट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम के जरिए कथित भारत विरोधी ताकतों को मंच दिया और देश को बदनाम करने तथा अस्थिरता फैलाने की कोशिश की। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 14 नवंबर को हुए भारत समिट को 'एंटी इंडिया समिट' करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आयोजन को विपक्ष के नेता की ओर से आयोजित भारत-विरोधी सम्मेलन (एंटी इंडिया समिट) कहना ज्यादा उचित होगा। भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों को एक साथ लाने में जुटे हैं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ऐसा कोई मंच नहीं छोड़ते, जहां से भारत को बदनाम करने, अव्यवस्था फैलाने और देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा सके।
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों के निवेश सम्मेलनों से की तुलना
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ''पार्टी शासित राज्यों में होने वाले निवेश सम्मेलनों में विदेशी निवेशकों और विचारकों को आमंत्रित किया जाता है। इन कार्यक्रमों में निवेश के अवसरों पर चर्चा होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था तथा देश के स्थिर माहौल को सामने रखा जाता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्य में आयोजित कार्यक्रम में देश के हितों को पीछे रख दिया गया। भाटिया ने कहा कि जिस मंच का इस्तेमाल भारत और तेलंगाना को मजबूत करने के लिए होना चाहिए था, उसका उपयोग भारत को कमजोर करने, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने और देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए किया गया।

इटली के सोशलिस्ट नेता के बयान पर जताई आपत्ति
गौरव भाटिया ने भारत समिट में शामिल हुए यूरोपीय सोशलिस्ट्स पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिलिबेक को ऐसे मंच से 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाने का अवसर दिया गया।

भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में इसी तरह के बयान देते रहे हैं, लेकिन अब एक विदेशी नागरिक ने भारतीय मंच से देश के जनादेश का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी दूसरे देश का नागरिक भारत के जनादेश पर सवाल उठा रहा है।

राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को अराजक, अपरिपक्व, पार्ट टाइम और राष्ट्रविरोधी विपक्ष का नेता बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का इस पद पर होना देश का दुर्भाग्य है। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि भारत समिट का इस्तेमाल देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए किया गया। हालांकि, ये सभी आरोप भाजपा प्रवक्ता की ओर से लगाए गए हैं।

'मृत अर्थव्यवस्था' वाले बयान पर भी राहुल गांधी को घेरा
भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को 'मृत' बताने वाले बयान पर पलटवार किया। पार्टी ने गोल्डमैन सैक्स के अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2027 में 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी अधिक है। राहुल गांधी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि मोदी सरकार के शासन में भारतीय अर्थव्यवस्था मृत हो गई है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को 'मृत' बताते हैं, लेकिन गोल्डमैन सैक्स के अनुमान उनके दावों की पोल खोलते हैं। उन्होंने कहा, "भारत के लिए 2027 में 7.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान है। वहीं, चीन के लिए 4.5 प्रतिशत, अमेरिका के लिए 2.4 प्रतिशत और यूरो क्षेत्र के लिए 0.9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है।"

प्रदीप भंडारी बोले- भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में हुआ शामिल
भंडारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'नाजुक' अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "आगे बढ़ते रहो और नई ऊंचाइयां हासिल करते रहो।"

राहुल गांधी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की लगातार आलोचना करते रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है। वह सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर निशाना साधते हुए 'मृत अर्थव्यवस्था' शब्द का इस्तेमाल भी करते रहे हैं।


पिछले साल राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की गई आलोचना का समर्थन करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर हर कोई जानता है कि देश की अर्थव्यवस्था 'मृत' हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed