फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP comments on Sonia Gandhi Congress facing economic slowdown party Fundraisers are in jail

भाजपा ने सोनिया पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस कर रही आर्थिक मंदी का सामना, पैसा जुटाने वाले जेल में 

Fri, 13 Sep 2019 05:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Sep 2019 05:36 AM IST
सार

  • कांग्रेस आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने पूरे देश में प्रदर्शन करेगी
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक कर लिया गया निर्णय 
  • संबित पात्रा ने सोनिया गांधी साधा निशाना, कहा कांग्रेस में आर्थिक मंदी, पैसा जुटाने वाले जेल में हैं

विज्ञापन
BJP comments on Sonia Gandhi Congress facing economic slowdown party Fundraisers are in jail
संबित पात्रा - फोटो : Social Media (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था के मुश्किल हालात पर चिंता जताते हुए गुरुवार को फैसला किया कि आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक भी की। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी पार्टी में आर्थिक मंदी की बात कर रही हैं क्योंकि उसके लिए पैसा जुटाने वाले जेल की सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में आर्थिक मंदी को लेकर चिंतित हैं क्योंकि कांग्रेस के लिए पैसा जुटाने वाले पी चिदंबरम और डी के शिवकुमार दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और सरकार ने विकास दर बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने पूरे देश में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आर्थिक मंदी के खिलाफ राज्य स्तर पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में यह भी फैसला हुआ कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राज्यों के स्तर पर पदयात्रा निकाला जाएगी, सदस्यता अभियान शुरू होगा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।


कांग्रेस एक सूत्र के मुताबिक सोनिया ने कहा, कांग्रेस को आंदोलनकारी एजेंडे पर चलने की जरूरत है। हमारे संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed