फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP engaging in "horse-trading" to secure two-thirds majority in Parliament: Kapil Sibal

Monsoon Session: कपिल सिब्बल का सरकार पर आरोप- संसद में दो-तिहाई बहुमत के लिए 'हॉर्स ट्रेडिंग' कर रही भाजपा

Sat, 18 Jul 2026 10:02 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 18 Jul 2026 10:02 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा पर संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए 'हॉर्स ट्रेडिंग' करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी, एनसीपी और शिवसेना के सांसदों को सत्तापक्ष के साथ लाया जा रहा है। मानसून सत्र से पहले सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर विपक्ष की रणनीति और परिसीमन विधेयक पर चर्चा की।

विज्ञापन
BJP engaging in "horse-trading" to secure two-thirds majority in Parliament: Kapil Sibal
कपिल सिब्बल, राज्यसभा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए 'हॉर्स ट्रेडिंग' (विधायकों/सांसदों की खरीद-फरोख्त) कर रही है। उनका दावा है कि भाजपा अपने पक्ष में सांसदों की संख्या बढ़ाकर अपनी पसंद के किसी भी विधेयक को आसानी से पारित कराना चाहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chennamma Demise: पूर्व PM देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक
विज्ञापन


'TMC-NCPSP-UBT सांंसदों साथ लाने की कोशिश'
एएनआई से बातचीत में कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना के सांसदों को अपने साथ लाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'भाजपा आखिर हॉर्स ट्रेडिंग क्यों कर रही है? तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने अपने संसदीय दल का विलय पूर्वोत्तर के एक ऐसे दल में कर दिया, जिसके बारे में पहले किसी ने ज्यादा नहीं सुना था। इसके बाद वे संसद में उसी दल के साथ बैठने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ने अभी तक उनके बैठने की व्यवस्था पर अंतिम फैसला नहीं दिया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि इसके बाद एनसीपी के कुछ सांसदों के भाजपा के साथ जाने की खबरें आईं। उन्होंने दावा किया कि एनसीपी के सात सांसद और शिवसेना के कुछ सांसद भी सत्तापक्ष के साथ खड़े हो गए हैं। उनके अनुसार, भाजपा इन घटनाओं के जरिए संसद में अपनी संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है।


मानसून सत्र से पहले तेज हुई राजनीतिक हलचल
कपिल सिब्बल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों का यह चार सप्ताह का सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026, सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- '2031 में ढहा देंगे बंगाल में BJP के सभी कार्यालय': अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी, किस बात पर भड़के TMC सांसद?

खरगे से मिले कपिल सिब्बल
इस बीच, कपिल सिब्बल शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच संसद के आगामी मानसून सत्र की रणनीति और परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कपिल सिब्बल को 20 जुलाई को संसद में होने वाली विपक्षी दलों के नेताओं की रणनीति बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। माना जा रहा है कि विपक्ष इस बैठक में संसद के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed