फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Demonetisation: नोटबंदी पर SC के फैसले को BJP ने बताया ऐतिहासिक, पूछा- क्या माफी मांगेंगे राहुल गांधी?

Mon, 02 Jan 2023 05:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 05:25 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सरकार के 2016 के 1,000 रुपये और 500 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों को विमुद्रीकृत करने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण नहीं थी। 
 
विज्ञापन
BJP hails SC verdict on demonetisation process as historic asks if Rahul will apologise
रविशंकर प्रसाद - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नोटबंदी के फैसले को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 'ऐतिहासिक' करार दिया। पार्टी ने सोमवार को सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी शीर्ष कोर्ट के फैसले के बाद नोटबंदी के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए माफी मांगेंगे। 

BJP hails SC verdict on demonetisation process as historic asks if Rahul will apologise
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को लेकर क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सरकार के 2016 के 1,000 रुपये और 500 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों को विमुद्रीकृत करने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण नहीं थी। 

BJP hails SC verdict on demonetisation process as historic asks if Rahul will apologise
बैंकों के सामने लगी कतार में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

आतंकवाद के लिए झटका साबित हुई नोटबंदी : भाजपा
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा के नेता रवि शंकर प्रसाद ने दावा किया कि 2016 में की गई नोटबंदी आतंकी फंडिंग पर रोक लगाकर आतंकवाद को सबसे बड़ा झटका साबित हुई। इसने आयकर को बढ़ावा दिया और अर्थव्यवस्था की सफाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP hails SC verdict on demonetisation process as historic asks if Rahul will apologise
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

रविशंकर प्रसाद ने पूछा-क्या माफी मांगेंगे राहुल?
उन्होंने आगे कहा, यह एक ऐतिहासिक फैसला है और राष्ट्रहित में है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रहित में लिए गए फैसले को सही ठहराया है। क्या राहुल गांधी अब नोटबंदी के खिलाफ अपने अभियान के लिए माफी मांगेंगे? उन्होंने विदेशों में भी इसके खिलाफ बात की। 

विज्ञापन
BJP hails SC verdict on demonetisation process as historic asks if Rahul will apologise
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर रहे कांग्रेस नेता'
प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं, खासतौर पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अभद्र और निंदनीय बयान देकर सुप्रीम कोर्ट में बहुमत के फैसले की अनदेखी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed