सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Issues Three-Line Whip for MPs Ahead of Special Parliament Session on Women Reservation Bill

BJP Whip: 'सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें'; महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले भाजपा ने जारी किया व्हिप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 12 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

संसद 16-18 अप्रैल को विशेष सत्र के लिए बैठेगी, जिसमें महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। भाजपा ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है, जबकि विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक की मांग की है।

BJP Issues Three-Line Whip for MPs Ahead of Special Parliament Session on Women Reservation Bill
लोकसभा (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए 16 से 18 अप्रैल तक सदन में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

Trending Videos


पार्टी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी सांसद या केंद्रीय मंत्री को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी सदस्यों को लगातार सदन में उपस्थित रहने और संसद की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह विशेष संसद सत्र महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। सरकार का लक्ष्य इस ऐतिहासिक विधेयक पर व्यापक बहस और आगे की प्रक्रिया को तेज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Women Reservation: महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन

भाजपा ने जारी किया व्हिप
भाजपा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है 'गुरुवार से शनिवार, 16 से 18 अप्रैल 2026 तक, लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त सभी तीन दिनों के दौरान सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का कड़ाई से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें। आपके सहयोग की अत्यधिक सराहना की जाती है।'

राजनीतिक सरगर्मी भी तेज
वहीं, इस विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने सरकार से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने और परिसीमन जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर संसद का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि संसद को गंभीरता से लेने के बजाय राजनीतिक नाटक किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन के मुद्दे से जुड़े प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष संसदीय सत्र विपक्ष को विश्वास में लिए बिना बुलाया गया है, और चेतावनी दी कि सार्थक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण विवरण अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed