सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat civic elections: BJP begins polls with Janseva Sankalp candidates take oath to serve public

गुजरात निकाय चुनाव: भाजपा का 'जनसेवा संकल्प' के साथ चुनावी आगाज, प्रत्याशियों ने ली जनता की सेवा की शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 12 Apr 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों के लिए मतदान 26 अप्रैल को निर्धारित है। राज्य भर में एक ही चरण में मतदान होगा। ये चुनाव 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में होंगे। मतगणना मतदान के दो दिन बाद, 28 अप्रैल को होगी।

Gujarat civic elections: BJP begins polls with Janseva Sankalp candidates take oath to serve public
गुजरात निकाय चुनाव - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने रविवार को गुजरात के 15 नगर निगमों में समन्वित चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत के साथ ही उम्मीदवार 'जनसेवा संकल्प' कार्यक्रम के तहत सामूहिक रूप से जनसेवा की शपथ भी दिलाई गई। 
Trending Videos


भाजपा के प्रदेश महामंत्री और दक्षिण गुजरात प्रभारी प्रशांत कोराट ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "गुजरात में निकाय चुनाव को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। गुजरात में 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़नी की सीख दी थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नहीं रहीं सुरों की मल्लिका: आशा भोसले का निधन, देशभर में शोक; राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा उम्मीदवारों को दिलाई शपथ
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता जनसेवा और जनहित का कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में 15 नगर निगमों में अपनी सरकार बनानी है, कार्यकर्ताओं को उसी तरह तैयार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की शपथ दिलाई है कि हमें लोगों को जनता के हित में ही कार्य करना है, पहले हमें जनता के हित के बारे में सोचना है और उसके बाद खुद को देखना है।

भाजपा प्रत्याशी प्रतीक्षा देसाई ने कहा कि हम लोगों ने आज शपथ ली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी जनता के हित में योजनाएं बनाई है उसको जनता तक पहुंचाना है, लोगों को जागरुक करना है, जिससे उनको अपने अधिकार के बारे में जानकारी मिल सके। जो भी विकास के कार्य हो रहे है उसका लाभ जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे यही हमारा प्रयास है।

जनसेवा संकल्प पर क्या बोले प्रत्याशी?
भाजपा प्रत्याशी वृजेश उनडकट ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय जनता पार्टी का काम है कि छोटे से छोटे लोगों तक जाना है और उनकी सेवा बिना किसी स्वार्थ के करना है। हम लोग विकास की राजनीति करते हैं। लोगों की सेवा करना हमारा मूलमंत्र है।"

भाजपा प्रत्याशी मनीषा आहिर ने कहा कि हम लोगों को आज भाजपा की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है, जिससे जनता को इसके बारे में पता चल सके। जनता की सहायता करना भाजपा की प्राथमिकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं चल रही है उसको लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर का दावा: रोहित पवार बोले- सहयोगियों को ही निशाना बनाएगी बड़ी सत्ताधारी पार्टी

भाजपा प्रत्याशी नैंसी शाह ने आईएएनएस से कहा, "हम लोगों ने विकास का संकल्प लिया है, लोगों की सहायता करना हमारे लिए प्राथमिकता है। हमको जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको समय पर निभाना हमारी प्राथमिकता है।"

(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed