सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Dilip Ghosh targets Mamata Banerjee TMC is sure to be wiped out in the next assembly elections

West Bengal: 'अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी का सफाया तय', भाजपा नेता दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जंग तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अगला चुनाव टीएमसी के लिए आखिरी साबित होगा। घोष ने कहा कि जैसे जनता ने सीपीएम और कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया, वैसे ही भ्रष्टाचार और अव्यवस्था में डूबी टीएमसी को भी सबक सिखाएगी।

BJP leader Dilip Ghosh targets Mamata Banerjee TMC is sure to be wiped out in the next assembly elections
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता दिलीप घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सिसायी गर्माहट तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी बीच शनिवार को भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का सफाया हो जाएगा। उन्होंने अपने बयान में आगे टीएमसी की हालत की तुलना राज्य में पहले कमजोर हो चुकी सीपीएम और कांग्रेस से की।

Trending Videos


न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी अगला चुनाव नहीं झेले पाएगी। जैसे लोगों ने सीपीएम और कांग्रेस को सबक सिखाया, वैसा ही हाल टीएमसी का भी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था चौपट है और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: निष्कासित नेताओं को वापस लेने की अपील MLA सेंगोट्टइयान पर पड़ी भारी, AIADMK ने सभी पदों से हटाया

विधानसभा में ममता बनर्जी ने भाजपा को बनाया था निशाना
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि एक समय आएगा जब बंगाल में भाजपा का एक भी विधायक नहीं बचेगा। भाजपा बंगालियों के खिलाफ भाषायी आतंक फैला रही है, ऐसे लोग बंगाल में कभी नहीं टिक सकते। 

इसके साथ ही ममता ने भाजपा को वोट चोरों की पार्टी बताते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की मिसाल है। इस दौरान टीएमसी ने नियम 169 के तहत एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें देशभर में बंगाली भाषियों पर हो रहे कथित हमलों की निंदा की गई। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग चरम पर है। दोनों ही दल एक-दूसरे को खत्म करने की चेतावनी दे रहे हैं और बंगाल की सियासत लगातार गरम होती जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Kerala: पत्नी के लिव इन पार्टनर ने की युवक की हत्या; पिता ने नाबालिग बेटी पर किया एसिड अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed