सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Tarun Chugh said Yasin Malik wife appointment shows Pak harbouring terrorism

BJP: यासीन की पत्नी की सरकार में नियुक्ति पर भाजपा का हमला, कहा- इससे पता चलता है पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Aug 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाक सरकार में शामिल किए जाने पर भाजपा नेता तरूण चुघ ने कहा कि यासीन मलिक की पत्नी की नियुक्ति से पता चलता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह दे रहा है।

BJP leader Tarun Chugh said Yasin Malik wife appointment shows Pak harbouring terrorism
भाजपा नेता तरुण चुघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान में शहबाज शरीफा का कार्यकाल पूरा होने के बाद गुरुवार को कार्यवाहक सरकार का गठन हो गया। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर को बनाया गया है। काकर की 18 सदस्यीय कैबिनेट को शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को भी शामिल किया है। जिस पर भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा नेता तरूण चुघ ने कहा कि यासीन मलिक की पत्नी की नियुक्ति से पता चलता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह दे रहा है।

Trending Videos


मुशाल हुसैन मलिक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्ति किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने हमला बोलते हुए कहा कि  भारत का यह आरोप सही साबित हुआ कि देश भारत पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पनाह देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को शरण दी है। मुशाल हुसैन मलिक लंबे समय से भारत और उसकी सेना के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियां फैला रही हैं, जबकि उनके पति, कश्मीरी पंडितों सहित सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों की हत्या में के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

चुघ ने कहा कि शांति के लिए हानिकारक तत्वों पर लगाम लगाने के बजाय, पाकिस्तान बार-बार ऐसी कार्रवाइयों का सहारा ले रहा है जो भारत के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय निकायों से मामले का संज्ञान लेने और पाकिस्तान को आतंकवादियों को राजनीतिक स्थान देने से रोकने का आग्रह करते हैं। मलिक को प्रधानमंत्री अनवारुल हक काका के पांच विशेष सलाहकारों में शामिल किया गया है।

2009 में अलगाववादी नेता यासीन मलिक से शादी 
मशाल ने कई वर्षों तक कश्मीर और भारत विरोधी अभियान चलाया है। उन्होंने 22 फरवरी 2009 को रावलपिंडी में अलगाववादी नेता यासीन मलिक से शादी की। दोनों की मुलाकात तब हुई जब यासीन 2005 में पाकिस्तान के दौरे पर था। मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed