{"_id":"5d1e005c8ebc3e3c9771d3cc","slug":"bjp-mp-hema-malini-raised-issue-of-doctors-safety-demanded-law-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी ने डॉक्टरों को बताया 'सुपर हीरो', सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हेमा मालिनी ने डॉक्टरों को बताया 'सुपर हीरो', सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग
Thu, 04 Jul 2019 07:04 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद हेमा मालिनी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को देश में कुछ स्थानों पर चिकित्सा कर्मियों के साथ मारपीट का मुद्दा लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और दूसरे चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। सदन के शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए हेमा ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए सुपर हीरो हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता में चिकित्सकों के साथ मारपीट हुई और इसके बाद कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं। यह बहुत चिंता की बात है। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
शून्यकाल में भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया, रमाशंकर कठेरिया, मितेश पटेल, कांग्रेस के मोहम्मद सादिक, तृणमूल कांग्रेस के खलीलुरहमान, लोजपा की बीना देवी और कई अन्य सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन