फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP New Team: Deepak Mhaske to Head Social Media, Amit Malviya Continues as National IT In-charge

भाजपा की नई टीम में बदलाव: अमित मालवीय से छिनी सोशल मीडिया की कमान, दीपक म्हस्के को बनाया नया राष्ट्रीय संयोजक

Mon, 17 Aug 2026 05:05 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 17 Aug 2026 05:05 PM IST
सार

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में डिजिटल और सोशल मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। दीपक म्हस्के को नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय राष्ट्रीय आईटी प्रभारी बने रहेंगे।

विज्ञापन
BJP New Team: Deepak Mhaske to Head Social Media, Amit Malviya Continues as National IT In-charge
दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल और सोशल मीडिया विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। सबसे प्रमुख बदलाव सोशल मीडिया की जिम्मेदारी को लेकर है, जहां अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन

हालांकि, अमित मालवीय पार्टी के राष्ट्रीय आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। यानी डिजिटल संगठन में उनकी भूमिका पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, बल्कि सोशल मीडिया संचालन की जिम्मेदारी अलग कर दी गई है।

विज्ञापन

कौन हैं भाजपा के नए सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के?

पार्टी ने डिजिटल और सोशल मीडिया ऑपरेशन्स को नए सिरे से व्यवस्थित करते हुए छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ चार राज्यों से जुड़े नेताओं को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव शामिल हैं। नई टीम के जरिए पार्टी ने सोशल मीडिया के कामकाज को अलग-अलग राज्यों के प्रमुख चेहरों के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

पद नाम राज्य
मीडिया संयोजक अनिल बलूनी उत्तराखंड
मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल मध्य प्रदेश
मीडिया सह-संयोजक प्रदीप भंडारी दिल्ली
मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव दिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक दीपक माश्के छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह-संयोजक प्रीति गांधी महाराष्ट्र
सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी दिल्ली
सोशल मीडिया सह-संयोजक आलोक भट्ट उत्तराखंड
सोशल मीडिया सह-संयोजक अरुण यादव हरियाणा

भाजपा की मीडिया टीम में भी हुआ बड़ा बदलाव

सोशल मीडिया के साथ पार्टी ने मीडिया विभाग में भी कुछ बदलाव किए हैं। अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

कैसी है नितिन नवीन की नई टीम?

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। नितिन नवीन के नेतृत्व में बनाई गई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और स्मृति ईरानी समेत कई प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। बी.एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर बने रहेंगे, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रमुख नेताओं में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, डॉ. भारती प्रवीण पवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शामिल हैं। कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इस सूची में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के नेताओं को जगह दी है।

भाजपा की नई टीम में आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल को इस पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या नई टीम में कई नए चेहरों को भी मौका मिला?

भाजपा की नई टीम में कई नए नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। इनमें के. सुरेंद्रन, के. कविता पाटीदार, सांसद भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, फांगनोन कोन्याक, अनिल एंटनी, डॉ. संदीप पाठक और मनोज तिग्गा समेत कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या विधानसभा चुनावों और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस?

भाजपा की नई टीम में किए गए बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन के विस्तार की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन के साथ मीडिया और डिजिटल विभाग में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। नई नियुक्तियों से संगठन में जिम्मेदारियों का बंटवारा स्पष्ट किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Graphics ke liye creactive liner ya topband do
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed