Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Bombay High Court grants relief to Rana Ayub on anticipatory bail for four weeks in Loni elderly beating case

लोनी बुजुर्ग पिटाई मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट से राणा अयूब को दी राहत, चार हफ्ते की अग्रिम जमानत

Tue, 22 Jun 2021 03:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 03:57 AM IST
सार

  • जस्टिस पीडी नाइक ने अपने आदेश में कहा, राणा अयूब ने अपने लिए गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की है। उन्हें चार हफ्ते की अस्थायी अग्रिम जमानत दी जाती है, ताकि वह जहां एफआईआर दर्ज है, वहां के कोर्ट में अपना मामला प्रस्तुत कर सकें।

विज्ञापन
Bombay High Court grants relief to Rana Ayub on anticipatory bail for four weeks in Loni elderly beating case
bombay high court

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पत्रकार राणा अयूब को चार हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस पीडी नाइक ने अपने आदेश में कहा, राणा अयूब ने अपने लिए गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की है। उन्हें चार हफ्ते की अस्थायी अग्रिम जमानत दी जाती है, ताकि वह जहां एफआईआर दर्ज है, वहां के कोर्ट में अपना मामला प्रस्तुत कर सकें।

विज्ञापन


अगर इस दौरान वह गिरफ्तार की जाती हैं तो वह 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा की जाएंगी। बताया जा रहा है कि जिस वीडियो को लेकर केस दर्ज हुआ है उसमें बुजुर्ग ने दावा किया था कि उसकी पिटाई करने वालों ने उनसे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने को कहा था।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने इस मामले में सांप्रदायिक पहलू होने से इनकार किया है। गाजियाबाद पुलिस ने मामले में ट्वीट को लेकर ट्विटर, कांग्रेस नेताओं, पत्रकार मोहम्मद जुबैर और राणा अयूब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और इन सभी पर फर्जी वीडियो ट्वीट करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि पुलिस ने गाजियाबाद में हाल ही में एक मुस्लिम शख्स की पिटाई के मामले में कथित 'सांप्रदायिक अशांति फैलाने' के लिए ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को कानूनी नोटिस भेजा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुजुर्ग की पिटाई के एक वीडियो वायरल होने पर ट्विटर, समाचार पोर्टल और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


वीडियो में बुजुर्ग मुस्लिम  कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने के बाद बता रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में बताया था कि आरोपी उस 'ताबीज' से नाराज थे, जो अब्दुल शमद सैफी (पीड़ित) ने उन्हें बेचा था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed