पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Constable Death Updates Punjab man death in Kolkata hotel room liquor bottles recovered police probe on

Constable Death: कोलकाता में मृत मिला पंजाब का बीएसएफ जवान; होटल के कमरे में मिला शव, शराब की बोतलें भी बरामद

Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
सार

कोलकाता में एक होटल से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान का शव बरामद किया गया है। कॉन्स्टेबल का शव बरामद होने के मामले में स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक मृतक पंजाब के सुल्तानपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
BSF Constable Death Updates Punjab man death in Kolkata hotel room liquor bottles recovered police probe on
कोलकाता के होटल में बरामद हुआ बीएसएफ जवान का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बीएसएफ जवान की मौत हुई है। मृतक पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला कोलकाता के चिनार पार्क स्थित होटल का है। पुलिस ने सोमवार को बीएसएफ कॉन्स्टेबल का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मंगल ढिल्लों के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दो दिनों से उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी। शक होने पर होटल के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पश्चिम बंगाल पुलिस की एयरपोर्ट थाने की टीम ने होटल के कमरे का दरवाजा खोलकर शव बरामद किया।

विज्ञापन


आरजी कर अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने बताया कि मौत के कारण और समय को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि, शव सड़ने लगा था, लेकिन कमरे में लगातार एसी चलते रहने के कारण बदबू बाहर नहीं फैली। एयरपोर्ट थाने की
विज्ञापन

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी मेडिकल प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए शव बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को आरजी कर अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में कमरे के भीतर कोई आवाज नहीं आने पर शक हुआ
सूत्रों के अनुसार, मौत से पहले बीएसएफ कॉन्सटेबल मंगल ढिल्लों इस महीने की 3 तारीख को चिनार पार्क के इस होटल में ठहरने पहुंचे थे। वे छुट्टी पर थे और चार तारीख को दिल्ली स्थित पांच नंबर बटालियन के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। हालांकि, ड्यूटी पर जाने के बजाय वे होटल में ही रह रहे थे। होटल प्रबंधन के मुताबिक, पिछले दो दिनों में कमरे के भीतर कोई आवाज या हलचल न होने पर उन्हें शक हुआ।


कमरे के भीतर शराब की बोतलें भी बरामद, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
होटल प्रबंधन ने सोमवार दोपहर एयरपोर्ट थाने से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो कॉन्स्टेबल का शव फर्श पर पड़ा पाया। पुलिस ने कमरे के भीतर से ही शराब की कई बोतलें जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक मौत अत्यधिक शराब सेवन के कारण हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed