{"_id":"5c8a10afbdec2213ee5d392e","slug":"businessman-died-in-hospital-after-underwent-a-12-hourlong-hair-transplantation-procedure","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के 40 घंटे बाद व्यापारी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के 40 घंटे बाद व्यापारी की मौत
Thu, 14 Mar 2019 01:58 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंचपोकली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंचपोकली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
हेयर ट्रांसप्लांट (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के पोवई में पिछले हफ्ते एक 43 साल के व्यापारी की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को कहा कि मौत से लगभग 40 घंटे पहले ही उसने 12 घंटों तक एक क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लेशन (बाल प्रत्यर्पण) करवाया था। व्यापारी की पहचान श्रवण कुमार चौधरी के तौर पर हुई है। उसने केंद्रीय मुंबई के चिंचपोकली में 7 मार्च को एक निजी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट का सेशन करवाया था।
विज्ञापन
चौधरी साकीनाका के रहने वाले थे। 8 मार्च को खत्म हुए हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया के बाद परेशानियां होनी शुरू हो गईं। उसकी प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 2:30 बजे खत्म हुई थी। अधिकारी ने कहा कि उसकी सांस फूलने लगी और गले और चेहरे में सूजन आ गई और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से उसे अगले दिन अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शनिवार 9 मार्च की शाम को अस्पताल में एलर्जी के कारण चौधरी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार व्यापारी में एनाफिलेक्सिस के लक्षण दिखाए दिए जोकि एक गंभीर एलर्जी है और इससे जान भी जा सकती है। पुलिस ने दुर्घटना से मृत्यु (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जिस डर्माटोलॉजिस्ट के यहां चौधरी ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था उसका कहना है कि वह एक बार में 9,000 बाल लगवाना चाहते थे जो चिकित्सकीय सलाह के खिलाफ था। एक बार में 3,000 से ज्यादा बाल लगाना भी सलाह के खिलाफ है लेकिन इस मामले में ट्रांसप्लांटेशन 12 घंटों से ज्यादा समय तक हुआ। पुलिस फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मृत्यु की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।